अपडेटेड 17 October 2024 at 08:33 IST
Vishnu Puja: गुरुवार पूजा में विष्णुजी को अर्पित करें ये 5 चीजें, चमक जाएगा भाग्य
Vishnuji ki Puja: अगर आप विष्णु जी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको गुरुवार के दिन उन्हें उनकी प्रिय चीजें जरूर अर्पित करें।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vishnuji ki Puja: हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और बृहस्पति देव (Brihaspati Dev) की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जो व्यक्ति गुरुवार के दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करता है उस पर भगवान हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इतना ही नहीं अगर इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की भी पूजा की जाए तो घर में धन-धान्य कभी कमी नहीं होती है और मान सम्मान में वृद्धि होती है।
ऐसे में अगर आप भी गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने जा रहे हैं तो आपको विष्णु जी को उनकी कुछ बेहद प्रिय चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होकर आपकी झोली खुशियों से भर देंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन चीजों के बारे में।
गुरुवार के दिन विष्णु जी को अर्पित करें ये चीजें (Offer these things to Lord Vishnu)
नारियल
गुरुवार को विष्णु पूजन करते समय उन्हें नारियल जरूर चढ़ाएं। नारियल उनकी अति प्रिय चीजों में से एक है।
Advertisement
तुलसी
भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें तुलसी की माला जरूर पहनाएं। दरअसल, तुलसी भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम की पत्नी मानी गई है, इसलिए उन्हें तुलसी अति प्रिय है।
Advertisement
पीला भोग
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें पीले रंग की चीजों का भोग जरूर लगाएं। आप भगवान को पीला हलवा, गुड़-चने की दाल, केला, केसरिया भात इत्यादि चीजों का भेग लगा सकते हैं।
वैजयंती के फूल
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें वैजयंती के फूल जरूर अर्पित करें। इससे विष्णु जी प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी कर देंगे।
पीतांबर
विष्णु जी को पीला रंग बेहद प्रिय होता है। इसलिए गुरुवार को उनकी पूजा करते समय उन्हें पीतांबर जरूर अर्पित करें। इससे भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 17 October 2024 at 08:33 IST