अपडेटेड 7 October 2025 at 18:53 IST
Astrology Tips: खुशियों के साथ-साथ चुनौतियों से भरा होगा इस एक राशि के लिए अक्टूबर का महीना, जानें क्या करें और क्या न करें
हर राशि का स्वभाव दूसरे से बिल्कुल अलग हो सकता है। ऐसे में कई राशियों में आपको सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे तो किसी में चुनौतियां ज्यादा नजर आएगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Show Quick Read
ज्योतिष शाश्त्र का हमारे जीवन में अधिक महत्व होता है। वहीं कई लोग इन बातों पर आज भी पूरी तरह से विश्वास नहीं करते हैं। ऐसे में एक ऐसी राशि भी है, जिसे इस महीने कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इसके साथ में इन्हें कई खुशखबरियां भी सुनने को मिल सकती है। तो सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, चलिए जानते हैं कौन सी है वो राशि-
वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना मिला-जुला रहने वाला है। इस महीने आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन साथ ही कई सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे।
महीने की शुरुआत और ग्रह स्थिति
लगभग 14 अक्टूबर के आसपास सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेगा और नीच का हो जाएगा। इसका असर आपकी सेहत और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ सकता है। ऐसे में इस समय आपको खुद का विशेष ध्यान रखना होगा।
कैसा होगा महसूस?
- सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या।
- आंखों में दर्द या शरीर के बाएं हिस्से में असहजता।
- किसी निर्णय को लेकर उलझन या कन्फ्यूजन।
जहां इस तरह की परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं दूसरी तरफ आपको कई लाभ भी मिलने की उम्मीद है।
प्यार और रिश्तों में सुधार
लंबे समय से चली आ रही बहसें और गलतफहमियां अब खत्म होंगी। इस महीने आपके रिश्तों में शांति लौटेगी और पार्टनर के साथ प्यार भरी बातें होंगी। एक-दूसरे के प्रति समझ और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
Advertisement
करियर और धन के लिए उपाय
- अच्छा करियर हम सभी चाहते हैं, लेकिन अगर आप नौकरी या पैसों को लेकर परेशान हैं, तो एक छोटा सा उपाय आपकी किस्मत बदल सकता है।
- इसके लिए लगातार 11 दिनों तक रोज सुबह अपने घर में दालचीनी पाउडर छिड़कें।
- यह उपाय आपकी “मैनिफेस्टेशन एनर्जी” को एक्टिव करता है और घर में समृद्धि लाता है।
रंग और ग्रह उपाय
इस महीने क्रीम या बादामी रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। वहीं काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। क्योंकि जब शनि तुला राशि को प्रभावित करता है, तो काला रंग आपकी आभा को कमजोर कर सकता है।
सूर्य को प्रसन्न करने के लिए उपाय
हर सुबह सूर्य को जल अर्पित करें। इससे आपकी सेहत बेहतर होगी, ध्यान केंद्रित रहेगा और आत्मबल बढ़ेगा।
Advertisement
इन चीजों को रखें याद
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अनुशासन और संयम से जीने का है। छोटी-छोटी सकारात्मक आदतें और पूजा-पाठ के ये उपाय आपके जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं। शांत रहें, सफलता और खुशियां खुद-ब-खुद आपके जीवन में प्रवेश करेंगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 7 October 2025 at 18:52 IST