अपडेटेड 11 October 2025 at 16:17 IST
October Festival 2025: धनतेरस, दिवाली से भाई दूज तक... जानिए हर त्योहार की सही तिथि, पूरी List
October Festival 2025: अब त्योहारों की शुरूआत हो चुकी है और अगर आप सभी लोग धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली और भाईदूज की तिथि को लेकर कंफ्यूजन में हैं तो हम आपको इस लेख में विस्तार से सही तिथि के बारे में बताएंगे।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

October Festival 2025: साल 2025 का अक्टूबर महीना अपने साथ खुशियों और उल्लास का अद्भुत संगम लेकर आया है। यह वह समय है जब भारत वर्ष में त्योहारों का सिलसिला एक नई ऊर्जा के साथ शुरू होता है। इस महीने का सबसे बड़ा आकर्षण ये 5 दिनों तक चलने वाला दिवाली का त्योहार है। जो धनतेरस से शुरू होकर नरक चतुर्दशी, दिवाली और भाईदूज तक चलता है। ये पांच दिनों का त्योहार केवल एक पर्व ही नहीं है, बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी है।
अब ऐसे में अक्सर इन महत्वपूर्ण त्योहारों की सही तिथियों को लेकर असमंजस की स्थिति बन जाती है। इसलिए, हम आपके लिए इन प्रमुख तिथियों की एक सटीक सूची लेकर आए हैं, ताकि आप बिना किसी दुविधा के अपनी तैयारियां शुरू कर सकें और इन पर्वों का पूरा आनंद उठा सकें।
धनतेरस से भाईदूज तक पांच पर्व की सही तिथियां जरूर देखें
धनतेरस - 18 अक्टूबर, शनिवार
इस दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। नए बर्तन, सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नए चीजों की खरीदारी कर रहे हैं तो सोना जरूर खरीदना चाहिए। इससे धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।
छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी)- 19 अक्टूबर,रविवार
इस दिन यमराज के लिए दीपदान किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। इस दिन को काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां काली की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है।
Advertisement
दीपावली (लक्ष्मी पूजन)- 20 अक्तूबर,सोमवार
इस दिन गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है और घर-आंगन दीपों से जगमगा उठता है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन रात में सोने से बचना चाहिए। इस दिन भजन-कीर्तन जरूर करें।
ये भी पढ़ें - अमेरिका ने लगाया 130 प्रतिशत टैरिफ तो चीन ने चल दी नई चाल, भारत के साथ डील की रखी ऐसी शर्तें; भन्ना जाएगा ट्रंप का माथा
Advertisement
गोवर्धन पूजा (अन्नकूट)- 22 अक्तूबर, बुधवार
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। इस दिन गोबर से गोवर्धन जी मनाया जाता है और उनकी परिक्रमा भी लगाने का विधान है।
भाईदूज - 23 अक्तूबर,गुरुवार
यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास को समर्पित है। बहनें भाई की लंबी उम्र के लिए तिलक करती हैं और नारियल का गोला भाई को देती हैं। तिक उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहे।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 11 October 2025 at 16:17 IST