अपडेटेड 8 November 2025 at 20:48 IST

Mulank: इस मूलांक के लोग बातों को घुमाना अच्छी तरह जानते हैं, चीजों को बैलेंस करने में होते हैं माहिर

Apna Mulank Kaise Nikale: किसी भी व्यक्ति के स्वभाव को समझने के लिए आप उनके मूलांक की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको केवल अपनी जन्मतिथि का मालूम होना जरूरी होता है।

numerology tips people of this mulank know how to twist things around and are good at balancing things moolank 3 personality
मूलांक 3 की खासियत | Image: Meta AI

Numerology Tips: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तारीख से पता चलता है और यह उसके स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा पर गहरा असर डालता है। वहीं एक मूलांक ऐसा भी है जो पूजा-पथ में ज्यादा ध्यान लगाना पसंद करते हैं, लेकिन इन्हें चीजों को बैलेंस करना भी बेहद अच्छी तरह से आता है। यह बातों को घुमाना भी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। आइये जानते हैं कौन सा है वो मूलांक और जानेंगे इनकी खासियत क्या है-

Uploaded image

कौन सा है वो मूलांक?

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी गुरु यानी बृहस्पति ग्रह है, जो ज्ञान, बुद्धि और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है।

समझदार और आत्मविश्वासी

Uploaded image

मूलांक 3 वाले लोग बहुत ही समझदार, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार होते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में शांत रहकर सही निर्णय लेते हैं। इनका व्यक्तित्व ऐसा होता है कि लोग इनकी राय पर भरोसा करते हैं।

बातों को घुमाने में माहिर

इस मूलांक के लोग अपनी बातों से किसी का भी मन जीत सकते हैं। इन्हें शब्दों का खेल बखूबी आता है। ये जानते हैं कि कब क्या कहना है और कैसे कहना है। अगर कभी कोई विवाद या तनावपूर्ण स्थिति बन जाए, तो ये अपनी समझदारी और बातों के संतुलन से सब कुछ ठीक कर देते हैं।

Advertisement
Uploaded image

चीजों को बैलेंस करने में निपुण

मूलांक 3 वाले लोग निजी और पेशेवर जीवन के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए रखते हैं। ये जानते हैं कि कब भावनाओं से काम लेना है और कब दिमाग से। किसी भी कठिन परिस्थिति में ये बहुत सोच-समझकर कदम उठाते हैं।

Uploaded image

करियर और सफलता

इन लोगों में नेतृत्व और प्रबंधन की खूबियाँ जन्मजात होती हैं। शिक्षा, प्रशासन, बैंकिंग, और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में ये लोग बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लोग इन्हें भरोसेमंद और मार्गदर्शक मानते हैं।

Advertisement

स्वभाव से प्रेरणादायक

मूलांक 3 वाले लोग दूसरों को आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं। ये हमेशा अपने आसपास सकारात्मकता फैलाते हैं और लोगों को प्रोत्साहित करते हैं।

Uploaded image

मूलांक 3 वाले लोग बातों में निपुण, समझदार और संतुलन बनाए रखने में माहिर होते हैं। अपनी सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता से ये न सिर्फ खुद को, बल्कि दूसरों को भी सफलता की राह दिखाते हैं।

यह जरूर पढ़ें: राहु और शुक्र बना रहे दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 November 2025 at 20:48 IST