अपडेटेड 23 July 2025 at 14:56 IST
Numerology: यामी गौतम के बेटे का क्या है मूलांक? इस मूलांक के लोग होते हैं प्रभावशाली लेकिन इस चीज पर करना होगा कंट्रोल
Numerology: आज हम बात करेंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और मशहूर फिल्ममेकर आदित्य धर के बेटे वेदाविद के मूलांक की जिसका जन्म 10 मई 2024 को हुआ था।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Numerology: मूलांक इंसान की पर्सनैलिटी और उसके अंदर होने वाले गुणों को लेकर जानकारी देता है। साथ ही साथ किसी इंसान का भविष्य कैसा हो सकता है, इसे लेकर भी मूलांक से काफी हद तक हिंट मिल जाता है। इसी कड़ी में, आज हम बात करेंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और मशहूर फिल्ममेकर आदित्य धर के बेटे वेदाविद के मूलांक की जिसका जन्म 10 मई 2024 को हुआ था।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली यामी गौतम ने पिछले साल अक्षय तृतिया के मौके पर अपनी पहली संतान, अपने बेटे को जन्म दिया था।
यामी गौतम के बेटे वेदाविद का मूलांक
यामी गौतम का बेटा 10 मई, 2024 को पैदा हुआ था। यामी और आदित्य ने अपने लाडले का नाम वेदाविद रखा है। आपको बता दें कि वेदाविद एक संस्कृत शब्द है जिसका मतलब है जिसे सभी वेदों का ज्ञान हो। चूंकि वेदाविद का जन्म 10 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 है। आपको बता दें कि जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 1 होगा।
मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है जिन्हें जीवन शक्ति का प्रतीक माना गया है। इस मूलांक के लोग काफी स्वाभिमानी होते हैं। उनका सबसे अच्छा गुण उनकी ईमानदारी होती है। वो काफी महत्वाकांक्षी और गुड लुकिंग होते हैं जो उन्हें औरों के सामने काफी प्रभावशाली बनाता है।
Advertisement
मूलांक 1 के लोग होते हैं निडर और आत्मनिर्भर
मूलांक 1 के लोगों में एक खूबी ये भी होती है कि उनमें लीडरशिप की क्वालिटीज कमाल की होती हैं। उन्हें बात करने का सलीका बखूबी आता है। ऐसे लोग निडर होते हैं और जिंदगी में आने वाली चुनौतियों से घबराते नहीं हैं। यही कारण है कि उन्हें करियर में भी सफलता मिलने के ज्यादा चांस रहते हैं। ये आत्मनिर्भर होते हैं और पैसों के मामले में भी लकी होते हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें परिजनों से भी धन मिल ही जाता है।
मूलांक 1 के लोगों को किससे बचना चाहिए?
मूलांक 1 के लोगों को शो-ऑफ करने का काफी शौक होता है। ऐसे में वो गलत आदतें भी पाल सकते हैं जैसे जुआ, सुट्टा आदि। ऐसे लोगों को अपने घमंड और गुस्से पर काबू करना सीखना चाहिए वरना ये अपना ही नुकसान करवा बैठेंगे। इन्हें हमेशा पॉजिटिव रहना चाहिए और दूसरों के दृष्टिकोण को भी समझना चाहिए।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 23 July 2025 at 14:56 IST