अपडेटेड 19 November 2024 at 13:55 IST
19 तिथि पर जन्में लोगों को मिलेगी खुशी या टूटेगा दुखों का पहाड़, जानें इनका स्वभाव/मूलांक/भविष्यफल
What is number 19 in astrology? 19 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं? 19 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक क्या होगा? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

What does 19 mean in numerology: यदि आज आपका जन्मदिन है तो सबसे पहले हमारी तरफ से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। 19 को जन्में लोग कैसे होते हैं, उनका स्वभाव कैसा होता है, उनका मूलांक क्या है, क्या वे जिज्ञासु हैं या फिर साहसी, वे भविष्य में कैसी समस्याओं का सामना करने वाले हैं, यदि आप भी इन सबके बारे में जानना चाहते हैं तो आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है।
आज का हमारा लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 19 तारीख को जन्में लोगों का शुभ दिनांक क्या है, साथ ही उनका शुभ अंक, शुभ वर्ष, इष्ट देव, शुभ रंग, उनका भविष्यफल, स्वभाव आदि के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे…
19 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं?
- बता दें कि 19 को जन्में लोगों का मूलांक 1 होता है और ये बेहद जिज्ञासु और साहसी होते हैं। ये अत्यंत महत्वांकाक्षी और उनकी मानसिक शक्ति प्रबल होती है। लेकिन इनको समझाना सबके बस की बात नहीं होती है।
- यह सौंदर्यप्रेमी और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। यह हर स्थिति का सामना करने में भी सक्षम होते हैं।
- इनका शुभ दिनांक 1, 10, 20 और 28 है और यदि शुभ अंकों की बात करें तो 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 है।
- बता दें कि उनका शुभ वर्ष 2026, 2044, 2053, 2062 है। अगर उनकी इष्ट देव की बात करें तो वह सूर्य तथा गायत्री मां हैं।
- शुभ रंग लाल, केसरिया और क्रीम है।
- अब उनकी भविष्य की बात करते हैं। बता दें कि स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष इनका अच्छा है। पारिवारिक मामलों में भी कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। उन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है कि उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए बेहतरीन समय हैं। नौकरीपैशे वालों के लिए ये समय बेहद ही उत्तन हो सकता है।
ये भी पढ़ें - हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 November 2024 at 13:55 IST