Numerology: इल मूलांक को लोग होते हैं रोमांटिक और फैशनेबल, तुरंत मिल जाता है पार्टनर और मिलती है खूब शोहरत
Numerology: अंक ज्योतिष में सभी मूलांक के स्वामी ग्रह अलग-अलग हैं। वहीं अगर बात करें, मूलांक 6 की तो इस अंक के जातक बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से मूलांक 6 वालों के बारे में जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Numerology: अंक शास्त्र में हर अंक का विशेष महत्व है और मूलांक 6 एक ऐसा अंक है, जिसका प्रभाव अत्यंत शुभ और आकर्षक माना जाता है। महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है और इन पर शुक्र ग्रह का स्वामी है। मूलांक 6 वाले अपने सौंदर्य के लिए जाने जाते हैं। शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, कला, लग्जरी और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यही वजह है कि मूलांक 6 के जातक जहां भी जाते हैं, अपनी उपस्थिति से सबको मोहित कर लेते हैं और जिनके जीवन में शामिल होते हैं, उनकी किस्मत भी चमका देते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से मूलांक 6 वालों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैसे होते हैं मूलांक 6 वाले जातक?
मूलांक 6 के जातक स्वभाव से रोमांटिक, कला प्रेमी और बेहद फैशनेबल होते हैं। शुक्र के प्रभाव से इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है, और ये आसानी से लोगों को प्रभावित कर लेते हैं। इन्हें सुंदर और सुरुचिपूर्ण चीजें बहुत पसंद होती हैं, और ये खुद भी हमेशा सज-धजकर रहना पसंद करते हैं। ये लोग चुलबुले और मिलनसार होते हैं, जिससे ये हर महफिल की जान बन जाते हैं। ये दूसरों को सम्मोहित करने का गुण रखते हैं, जो इन्हें एक विशेष पहचान दिलाता है।
मूलांक 6 वालों के पास नहीं होती पैसों की कमी
ये जातक किस्मत के बहुत धनी माने जाते हैं। इन्हें जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। ये लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए खूब पैसा खर्च करते हैं, कंजूसी इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होती है। ये अपनी मेहनत और भाग्य के बल पर ये कम उम्र में ही पैसा, पॉवर और शोहरत सब कुछ हासिल कर लेते हैं। ये लोग धन कमाने में माहिर होते हैं और अक्सर कला, फैशन, फिल्म इंडस्ट्री, संगीत या रचनात्मक क्षेत्रों में बड़ी सफलता पाते हैं।
रिश्तों के मामले में होते हैं भावुक
प्रेम के ग्रह शुक्र से प्रभावित होने के कारण, मूलांक 6 वाले लोग रिश्तों में समर्पित और सच्चे प्रेमी होते हैं। साथ ही भावुक भी होते हैं। ये अपने परिवार से भी गहरे जुड़े होते हैं और उनकी हर जरूरत का ख्याल रखते हैं। इनकी उपस्थिति से जीवन में सुख-शांति और मधुरता बनी रहती है। इनके मिलनसार और प्रेमपूर्ण स्वभाव के कारण, इनके मित्र भी बड़ी संख्या में होते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Health Tips: खराब पाचन, गैस और ब्लोटिंग में सुधार के लिए बेहद फायदेमंद है ये एक चीज, इन 4 तरीकों से खाएं; दिखने लगेंगे फायदे
मूलांक 6 वाले दूसरों के चमका देते हैं भाग्य
मूलांक 6 के जातक न केवल खुद के लिए भाग्यशाली होते हैं, बल्कि इनके आने से दूसरों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आते हैं। ये जिसके भी जीवनसाथी, दोस्त या पार्टनर बनते हैं, उनकी किस्मत के द्वार खुल जाते हैं।