अपडेटेड 30 June 2025 at 20:17 IST

Numerology: इस मूलांक की लड़कियों को खूब मिलती है सफलता, जीती हैं लग्जरी लाइफ

Numerology of Successful Woman: चलिए उन मूलांक की लड़कियों के बारे में जानते हैं जो अपने आत्मविश्वास, हुनर और समझदारी के बल पर अपना करियर खुद बनाती हैं और सफलता हासिल करती हैं।

Numerology of Successful Woman
Numerology of Successful Woman | Image: freepik

Numerology of Successful Woman: आज एक महिला लग्जरी लाइफ जीने के लिए किसी पुरुष पर निर्भर नहीं होती। वो खुद अपना पैसा कमाती और खाती है। आज हम इस लेख में यही बताएंगे कि वो किस मूलांक की लड़कियां है जिन्हें करियर में खूब तरक्की मिलती है और वो ऐशो-आराम वाली जिंदगी जीना पसंद करती हैं।

अंक ज्योतिष की माने तो, एक इंसान की जन्मतिथि उसका मूलांक तय करती है, जो उसके व्यक्तित्व और जिंदगी के बारे में बताता है। चलिए आज उन मूलांक की लड़कियों के बारे में जानते हैं जो अपने आत्मविश्वास, हुनर और समझदारी के बल पर अपना करियर खुद बनाती हैं और जिंदगी में सफलता हासिल करती हैं।

इस मूलांक की लड़कियों को मिलती है करियर में खूब तरक्की 

अंक ज्योतिष बताता है कि किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को पैदा होने वाले इंसान का मूलांक तीन कहलाता है। इस मूलांक की लड़कियों को बेहद बुद्धिमान, आत्मनिर्भर और अक्लमंद माना जाता है। ये बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई और खेल कूद में तेज होती हैं। यही कारण है कि इन्हें घर में तो मां-बाप का दुलार मिलता ही है, साथ ही साथ घर से बाहर भी खूब अटेंशन और सम्मान मिलता है।

चूंकि इस मूलांक की लड़कियां बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी होती हैं तो आगे जाकर अपनी जिंदगी में भी खूब कामयाबी हासिल करती हैं। इन्हें किसी के सामने किसी भी वजह से झुकना पसंद नहीं होता और हमेशा सिर ऊंचा करके अपनी जिंदगी बिताती हैं। इनमें कॉन्फिडेंस की जरा भी कमी नहीं होती। 

Advertisement

मैरिड लाइफ भी होती है खास

इतना ही नहीं, इन तारीखों में जन्मी लड़कियों की शादी के बाद की जिंदगी भी अच्छी गुजरती है। ये ससुरालवालों की पूरी जिम्मेदारी उठाते हुए घर और नौकरी दोनों बखूबी संभालती हैं। वो अपने बच्चों को भी अच्छी परवरिश देने में कई कमी नहीं छोड़ती।

ये भी पढ़ेंः Numerology: इस मूलांक की लड़कियां पति पर खूब लुटाती हैं प्यार, बनती हैं अच्छी पत्नी

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 30 June 2025 at 20:17 IST