अपडेटेड 25 November 2025 at 19:01 IST

Mulank: नीले ड्रम वाली मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म... प्यार, सौंदर्य और संतुलन का संगम होती हैं 6 मूलांक की लड़कियां; क्या कहता है मूलांक

Mulank: नीले ड्रम वाली मुस्कान ने 24 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। अब ऐसे में मूलांक की बात करें तो 2 + 4 = 6 हुआ । बेटी का मूलांक 6 हुआ। अब ऐसे में इस मूलांक की लड़किया कैसी होती हैं और इनके अंदर क्या खूबियां होती हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Mulank
Mulank | Image: Republic

Mulank: उत्तर प्रदेश के मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। शनिवार देर रात पेट में तेज दर्द होने के बाद मुस्कान को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने रविवार सुबह 6:50 बजे उसकी नॉर्मल डिलीवरी कराई। डॉक्टरों के अनुसार, माँ और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। आपको बता दें,  मुस्कान ने अपनी दूसरी बेटी को ठीक उसी दिन जन्म दिया, जिस दिन उसके मृत पति सौरभ राजपूत का जन्मदिन होता है, जिसकी हत्या के आरोप में मुस्कान जेल में बंद है। सौरभ का जन्मदिन 24 नवंबर को है, और इसी तारीख को मुस्कान ने बच्ची को जन्म दिया।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस भी जातक का जन्म 6, 15 या 24 को हुआ हो। उसका मूलांक 6 है। जैसे 15 है तो 1+5 = 6 or 2+4= 6। अब ऐसे में मूलांक 6 वाली लड़कियां कैसी होती हैं और इन खास मूलांक वाली लड़कियों की वो कौन-सी खूबियां हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मूलांक 6 वाली होती हैं सौंदर्य और आकर्षण का केंद्र 

मूलांक 6 की लड़कियों में एक स्वाभाविक और सहज आकर्षण होता है। ये शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण सुंदरता को महत्व देती हैं और खुद को हमेशा करीने से रखती हैं। इनका पहनावा, बातचीत का तरीका और व्यवहार इतना मनमोहक होता है कि लोग अनायास ही इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। इनकी मुस्कान में एक खास तरह की मिठास और शांति होती है।

मूलांक 6 वाली होती हैं प्रेम और करुणा की धनी 

प्यार, स्नेह और करुणा इनके स्वभाव की नींव होती है। ये अपने रिश्तों को बहुत महत्व देती हैं और एक बार जिससे जुड़ जाती हैं, उसके प्रति पूरी तरह से समर्पित रहती हैं। ये न केवल एक बेहतरीन दोस्त, प्रेमिका या पत्नी साबित होती हैं, बल्कि दूसरों की मदद करने और उनके दुख-दर्द को समझने में भी सबसे आगे रहती हैं। ये अपने परिवार और प्रियजनों के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Winter Hair Growth Tips: सर्दियों में बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे तो इन टिप्स को अपनाएं, हो जाएंगे Silky और Smooth

परिवार और करियर में रखती हैं शानदार तालमेल 

इन लड़कियों की सबसे बड़ी शक्ति है, किसी भी स्थिति में संतुलन बनाए रखना। ये घर और बाहर के काम, परिवार और करियर के बीच शानदार तालमेल बिठाती हैं। इन्हें झगड़े या कलह पसंद नहीं होते और ये हमेशा शांति और सामंजस्य रखती हैं।

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 25 November 2025 at 19:01 IST