November Masik Shivratri 2025: 18 या 19 नवंबर कब है मासिक शिवरात्रि? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

November Masik Shivratri 2025: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में इस साल मासिक शिवरात्रि कब है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

November Masik Shivratri 2025
November Masik Shivratri 2025 | Image: Freepik

November Masik Shivratri 2025: हिंदू पंचांग के हिसाब से मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने का विधान है। वहीं नवंबर महीने में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि के दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। इस दौरान आप किसी भी मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। इस दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को सिद्धि प्राप्ति हो सकती है। 

ऐसी मान्यता है कि हर महीने में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को जल चढ़ाने से भाग्योदय हो सकता है और व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। 

अब ऐसे में नवंबर महीने में मासिक शिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा? भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

नवंबर महीने में मासिक शिवरात्रि का व्रत रख जाएगा? 

हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर महीने में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि की तिथि का आरंभ 18 नवंबर मंगलवार को सुबह 07 बजकर 12 मिनट से लेकर अगले दिन 19 नवंबर बुधवार को सुबह 09 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। ऐसे में निशिता मुहूर्त के आधार पर नवंबर महीने में मासिक शिवरात्रि 18 नवंबर को है। इस दिन विधिवत रूप से पूजा-पाठ कर सकते हैं।

Advertisement

मासिक शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • मासिक शिवरात्रि पूजा के लिए निशिता मुहूर्त बेहद उत्तम माना जाता है। जो रात 11 बजकर 40 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 33 मिनट तक है।
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त देर रात 12 बजकर 07 मिनट से लेकर 01 बजकर 47 मिनट तक है। 
  • मासिक शिवरात्रि के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है।

ये भी पढ़ें - Grih Pravesh Vastu Tips: धन नाश और घर क्लेश को न्योता देता है इन 3 दिनों में किया गया गृह प्रवेश, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

मासिक शिवरात्रि के दिन पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें। इस दिन आप भगवान शिव का अभिषेक जरूर करें। अगर आपकी कोई मनोकामना है तो आप मासिक शिवरात्रि के दिन 21  बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और भाग्योदय हो सकता है।

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड