अपडेटेड 1 June 2025 at 16:12 IST
Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान, जीवन के सभी कष्ट होंगे दूर
Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी के दिन यदि कुछ चीजों का दान किया जाए तो इससे जीवन से सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। जानते हैं इन चीजों के बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Nirjala Ekadashi 2025: बता दें कि साल में 24 एकादशियां मनाई जाती हैं, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण होती हैं। उन्हीं महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक है निर्जला एकादशी। इस साल निर्जला एकादशी 6 जून को मनाई जा रही है। ऐसे में यदि इस दिन एकादशी का व्रत रखा जाए और दान पुण्य किया जाए तो न केवल जीवन से कष्ट दूर हो सकते हैं बल्कि व्यक्ति सुखों को भोगकर मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि निर्जला एकादशी पर आप किन चीजों का दान कर सकता है।
आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप निर्जला एकादशी पर किन चीजों का दान कर सकते हैं, जिससे आप सुख भोगने के बाद मोक्ष को प्राप्त हो सकें। पढ़ते हैं आगे...
निर्जला एकादशी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान
- निर्जला एकादशी के दिन व्यक्ति को घड़े या सुराही में ठंडा जल भरकर दान जरूर करना चाहिए। कहते हैं कि पानी का दान महादान होता है। ऐसे में इस दिन किसी को भा पानी देने का अर्थ है कि आपने महादान किया है।
- निर्जला एकादशी के दिन व्यक्ति को पियाऊ लगवाना चाहिए। बता दें कि प्याऊ लगवाने से न केवल पुण्य प्राप्त हो सकता है बल्कि जीवन के सभी क्लेश भी दूर हो जाते हैं।
- चूंकि निर्जला एकादशी के दिन भीषण गर्मी पड़ती है। ऐसे में आप जरूरतमंद को पंखा, छाता, बिस्तर, खरबूजा, तरबूज और गुड़ का दान जरूर करें। बता दें कि यह दान भी लोगों के काम आ सकता है।
- निर्जला एकादशी पर व्यक्ति अनाज, कपड़े, पैसे आदि का दान भी कर सकता है। ऐसा करने से जीवन के सभी क्लेश दूर हो सकते हैं। इससे अलग व्यक्ति जीवन के सुखों को भोगकर मोक्ष को प्राप्त करता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 June 2025 at 16:11 IST