अपडेटेड 12 December 2025 at 17:44 IST

New Year 2026 Shopping: नए साल में भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना आ सकता है आर्थिक संकट

New Year 2026 Shopping: अब जल्द ही नया साल शुरु होने जा रहा है। इस दौरान कई ऐसी चीजें हैं, जिसे खरीदने से बचना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि नए साल में क्या खरीदने से बचना चाहिए।

New Year 2026 Shopping
New Year 2026 Shopping | Image: Freepik

New Year 2026 Shopping: ज्योतिष शास्त्र में नया साल व्यक्ति के जीवन में दो पहलुओं से भरा रहता है। वहीं अब जल्द ही साल 2026 शुरु होने वाला है। 2026 को जोड़कर 10 नबंर बन रहा है यानी कि मूलांक 1 बन रहा है। यह मूलांक सूर्यदेव का है। इस दौरान सूर्य के संबंधित राशियों के लिए यह साल अच्छा माना जा रहा है। वहीं कई लोग नए साल में बहुत सारी चीजें खरीदकर लाते हैं, जिससे वह जाने-अनजाने में गलती कर बैठते हैं। 

इसलिए कई चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अब ऐसे में नए साल में जातक को क्या चीजें खरीदने से बचना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

नए साल में न खरीदें कांच का सामान 

ज्योतिष शास्त्र में  कांच का सामान राहु से संबंध रखता है और राहु को अस्थिरता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नए साल में कांच का सामान भूलकर भी न खरीदें। इससे आपके जीवन में नकारात्मक आ सकती है और अगर गलती से कांच टूट जाए तो व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही शुभ अवसरों में कांटॉ का सामान भूलकर भी न खरीदें।

नए साल में न खरीदें नुकीली चीजें 

नए साल में नुकीली चीजें न खरीदें। इससे अशुभता का कारक माना जाता है। नुकीली चीजें संघर्ष का कारक माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में कभी भी खुशियों का आगमन नहीं होता है। साथ ही व्यक्ति को बार-बार समस्याएं झेलनी पड़ सकती है।  

Advertisement

ये भी पढ़ें - Hanuman Ashtami 2025 Deepak: आज हनुमान अष्टमी के दिन शाम को जरूर जलाएं इतने दीए, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति; पूरी हो सकती है आपकी इच्छा 

नए साल में न खरीदें काले रंग के कपड़े 

नए साल में काले रंग के कपड़े भूलकर भी न खरीदें। काला रंग अशुभता का प्रतीक है। इससे व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कलह-क्लेश की स्थिति बनती है। इसलिए आप काले रंग के कपड़े खरीदने से बचें।

Advertisement

नए साल में न खरीदें चमड़े का सामान 

नए साल में चमड़े की चीजें खरीदने से बचें। चमड़े का संबंध शनिदेव से है और अगर आप चमड़ा खरीद भी रहे हैं तो शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें। इससे आपको आर्थिक तंगी हो सकती है और कार्यों में रुकावटें आ सकती है। इसलिए इन चीजों का ध्यान जरूर रखें। 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 12 December 2025 at 17:44 IST