Navratri Vrat: व्रत के साथ सेहत का भी रखना है ध्यान? तो साबूदाना समेत इन चीजों का न करें सेवन
Navratri व्रत में साबूदाना से लेकर तक कई चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Navratri Vrat Me Kya Nahi Khana Chahiye: 3 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार से शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान लोग पूजा-पाठ के साथ-साथ 9 दिनों का उपवास भी रखते हैं। व्रत में लोग केवल फलाहारी चीजों का ही सेवन करते हैं, लेकिन कई बार लोग जाने-अनजाने कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो उनकी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होते हैं। आइए जानते हैं कि व्रत में किन चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।
नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रती लोग आमतौर पर पूजा के बाद फल, साबूदाना और मूंगफली जैसी कई सारी चीजों का सेवन करने लगते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि यह सब चीजें आपकी सेहत को फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।
फ्रूट्स का न करें सेवन
नवरात्रि के दिनो में अक्सर लोग पूजा करने के बाद फ्रूट्स खा लेते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, खाली पेट फल खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है और बहुत ही जल्दी भूख लगने लगती है। ऐसे में फ्रूट्स के साथ सीड्स ड्राई फ्रूट्स या जूस जैसी चीजों को भी नाश्ते में शामिल करें।
साबूदाने का सेवन कर सकता है नुकसान
लगभग सभी व्रतों में साबूदाना खाया जाता है, लेकिन अगर आप नवरात्रि में पूरे नौ दिन का व्रत है, तो इसके सेवन से परहेज करें। क्योंकि इसमें पाए जाने वाला स्टार्च शरीर में ग्लूकोज के रूप में बदल जाता है, जिसके कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। जिसके कारण शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है, साथ ही भूख भी ज्यादा लगती है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान सीमित मात्रा में ही साबूदाने का सेवन करें।
Advertisement
व्रत में न खाएं मूंगफली
अक्सर लोग हर चीज में मूंगफली का इस्तेमाल करते हैं, वहीं इसे व्रत में भी खूब खाया जाता है। वैसे तो इसका सेवन करने से बॉडी में एनर्जी में मिलती है, लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो यह सुस्ती का कारण भी बन जाती है। ऐसे में व्रत के दौरान मूंगफली का ज्यादा मात्रा में खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी जगह आप बादाम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, ये एनर्जी देने के साथ ही आपको हेल्थी भी रखने का काम करता है और साथ ही इसके सेवन से काफी देर तक भूख का एहसास भी नहीं होता है।
यह भी पढ़ें… Maa Chandraghanta: नवरात्रि के तीसरे दिन इस विधि से करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।