Navratri Puja Vidhi: माता की पूजा में न रखें ये चीज, भुगतना पड़ सकता है नुकसान
Navratri Puja vidhi in hindi: माता रानी की पूजा के दौरान किन चीजों को नहीं रखना चाहिए? जानते हैं इस लेख में उनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Navratri Puja vidhi in hindi: नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। बता दें कि इस साल नवरात्रि 3 सितंबर से शुरू होंगे। ऐसे में माता रानी के नौ रूपों की पूजा 9 दिनों में की जाती है। यदि आप नवरात्रों (Navratri 2024) की पूजा करना चाह रहे हैं और माता रानी को प्रसन्न करना चाह रहे हैं तो ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि माता की पूजा में कौन सी चीजों को रखना वर्जित है।
आज का हमारा लेख इस विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माता रानी की पूजा (Puja Niyam in Hindi) में आप किन चीजों को न रखें। पढ़ते हैं आगे…
माता रानी की पूजा में ना रखें ये चीज (Vidhi of Navratri puja in Hindi)
- यदि आप नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा की पूजा कर रहे हैं तो ऐसे में आप दुर्वा का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। बता दें कि ये एक घास होती है, जो बेहद आसानी से मिल सकती है। हालांकि दुर्वा को बेहद ही शुभ माना जाता है। वहीं मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला तो अमृत की कुछ बूंदें दुर्वा घास पर पड़ गई। ऐसे में इसका इस्तेमाल पूजा के दौरान किया जाने लगा। वहीं यदि गणेश भगवान को दुर्वा चढ़ाई जाए तो वे बेहद ही खुश होते हैं। लेकिन माता की पूजा में दुर्वा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- माता रानी की पूजा में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। बता दें कि तुलसी के पत्ते बेहद शुभ होते हैं। वहीं इनके इस्तेमाल से सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। लेकिन माता दुर्गा की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालांकि श्री कृष्ण की पूजा में आप तुलसी का इस्तेमाल करते हैं तो यह बेहद शुभ होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।