अपडेटेड 30 September 2025 at 07:43 IST

Navratri Ashtami 2025 Wishes: कुमकुम भरे कदमों से आएं मां दुर्गा आपके द्वार… अष्टमी पर भेजिए ये संदेश

Navratri Ashtami 2025 Wishes: आज शारदीय नवरात्रि 2025 का आठवां दिन है जिसे अष्टमी, दुर्गाष्टमी या महाअष्टमी कहा जाता है। आज का दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित होता है।

Navratri Ashtami 2025
Navratri Ashtami 2025 | Image: freepik

Navratri Ashtami 2025 Wishes: आज शारदीय नवरात्रि 2025 का आठवां दिन है। आज के दिन को अष्टमी, दुर्गाष्टमी या महाअष्टमी के नाम से जाना जाता है। अष्टमी मनाने वाले के घरों में आज कन्याओं को कंजक खिलाई जाएगी। आज का दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता है कि मां महागौरी की आराधना से सभी पापों का नाश हो जाता है।

आप भी महाअष्टमी पर पूजा कर रहे हैं तो इन खास संदेशों के जरिए भक्तों को शुभकामनाएं दे सकते हैं। इससे माता रानी की कृपा आप पर बरसती रहेगी। बता दें कि महाअष्टमी के दिन कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर भोजन कराना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-समृद्धि आती है, विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में शांति स्थापित होती है।

महाअष्टमी पर भेजें ये संदेश

या देवी सर्वभूतेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

Advertisement

शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!

माता आई हैं, खुशियों के भंडार आई हैं,

Advertisement

सच्चे दिल से तो मांग कर देखो,

मां की तरफ से कभी ना नहीं होगी,

तो प्रेम से बोलो जय माता दी।

शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!

मां की शक्ति का वास हो,

संकटों का नाश हो,

हर घर में सुख शांति का वास हो,

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!

कुमकुम भरे कदमों से आएं मां दुर्गा आपके द्वार,

सुख संपत्ति मिले आपको अपार,

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!

जगत पालन हार हैं मां, मुक्ति का धाम हैं मां,

हमारी भक्ति की आधार हैं मां,

हम सब की रक्षा की अवतार हैं मां,

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,

नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार,

इस दुर्गा अष्टमी मिलें आपको खुशियां हजार,

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!

श्वेत वस्त्र धारण करने वाली,

बैल पर सवार, चार भुजा वाली,

त्रिशूल धारण करने वाली,

मां महागौरी आपके परिवार

और संतान की सुरक्षा करें,

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!

ये भी पढे़ंः Navratri Ashtami 2025: अष्टमी पर ऐसे करें मां महागौरी की आराधना, जानें मंत्र, आरती और विशेष उपाय

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 30 September 2025 at 07:43 IST