अपडेटेड 27 November 2025 at 12:11 IST

Navpancham Rajyog 2025: 10 साल बाद शुक्र और वरुण बनाएंगे नवपंचम राजयोग, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ

Astrology Tips In Hindi: 30 नवंबर 2025 से बनने वाला नवपंचम राजयोग 3 राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। इस समय का सही उपयोग करें, मेहनत करते रहें और अवसरों को हाथ से न जाने दें, क्योंकि यह समय आपके लिए तरक्की और धन लाभ के नए रास्ते खोल सकता है।

navpancham rajyog 2025 shukra varun will make these zodiac signs lucky and solves money problem also brings wealth and prosperity to life astrology tips
नवपंचम राजयोग 2025 | Image: Freepik

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं और जब कुछ खास ग्रह एक विशेष स्थिति में आते हैं, तो शुभ योग बनते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार 30 नवंबर 2025 को शुक्र और वरुण ग्रह मिलकर नवपंचम राजयोग बना रहे हैं। यह योग करीब 10 साल बाद बन रहा है, जिसका असर कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।

इस योग के कारण कुछ लोगों को धन लाभ, करियर में तरक्की और नए अवसर मिलने के संकेत हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी राशियां रहेंगी सबसे ज्यादा भाग्यशाली।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और सीनियर का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है और कारोबार में विस्तार की संभावना है। वहीं पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी किसी परीक्षा में सफलता की खुशखबरी मिल सकती है।

Uploaded image

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग अच्छे दिनों की शुरुआत करेगा। आप इस समय वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। आपके काम करने का तरीका और बेहतर होगा, जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। अगर किसी पुराने कर्ज से परेशान थे तो उससे राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप भविष्य के लिए बचत भी कर पाएंगे। साथ ही आपकी कई रुकी हुई योजनाएं अब पूरी हो सकती हैं।

Advertisement

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी यह योग शुभ साबित होगा। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है, जो आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या पदोन्नति मिलने के संकेत हैं। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस दौरान परिवार में खासकर पिता के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे।

यह जरूर पढ़ें:  Thursday Remedies: गुरूवार के दिन करें ये खास उपाय, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा और दरिद्रता होगी दूर

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 27 November 2025 at 12:11 IST