अपडेटेड 16 January 2026 at 09:13 IST

Navpancham Rajyog 2026: 19 जनवरी को बनेगा नवपंचम राजयोग, इन 6 राशियों को मिलेगी तरक्की; बदल जाएगी आपकी किस्मत

Navpancham Rajyog 2026 : ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम राजयोग को बेहद शुभ माना जाता है। अब ऐसे में कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं।

Navpancham Rajyog 2026
Navpancham Rajyog 2026 | Image: Freepik

Navpancham Rajyog 2026 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके आपसी संयोग का विशेष महत्व होता है। साल 2026 की शुरुआत खगोलीय दृष्टि से बेहद शुभ मानी जा रही है। 19 जनवरी 2026 को शक्तिशाली 'नवपंचम राजयोग' का निर्माण होने जा रहा है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव में स्थित होते हैं, तब नवपंचम योग बनता है। इस बार 19 जनवरी को बुध और अरुण ग्रह मिलकर इस शुभ योग को बना रहे हैं। आइए जानते हैं कि यह राजयोग किन 6 राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला है। आइए जानते हैं।

मेष राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ

मेष राशि वालों के लिए यह राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक स्थिति में भारी सुधार देखने को मिलेगा। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो 19 जनवरी के बाद का समय अत्यंत अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति मिल सकती है।

वृषभ राशि वालों को व्यापार में मिलेगा लाभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए जीवन में स्थिरता आएगी। व्यापार में लाभ के प्रबल संकेत हैं। जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें भविष्य में बड़ा मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा।

Advertisement

कर्क राशि वालों के आत्मविश्वास में होगी वृद्धि 

कर्क राशि वालों के लिए यह योग उनके सोशल नेटवर्क को मजबूत करेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन फैसलों को भी आसानी से ले पाएंगे। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि वालों को मेहनत का मिलेगा फल

सिंह राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। आपके काम की सराहना होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें, लेकिन लाभ की संभावनाएं बनी रहेंगी।

Advertisement

तुला राशि वालों को मिलेगी तरक्की 

तुला राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। यह राजयोग आपके करियर में उछाल ला सकता है। जनवरी का यह समय आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। सामाजिक पहचान बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

ये भी पढ़ें - 16 January 2026 Ka Rashifal: आज मेष, तुला और मीन समेत इन 4 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

कुंभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक तंगी दूर होगी और पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा और वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 January 2026 at 09:13 IST