Advertisement

अपडेटेड May 4th 2025, 15:07 IST

Narasimha Jayanti 2025: 10 या 11, कब है नरसिंह जयंती? नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Narasimha Jayanti 2025 Date: आइए जानते हैं कि इस महीने में नरसिंह जयंती कब मनाई जाएगी।

Reported by: Kajal .
Follow: Google News Icon
Advertisement
Lord Narasimha
नरसिंह जयंती | Image: Shutterstock

Narasimha Jayanti 2025 Date: हिंदू धर्म में नरसिंह जयंती का बेहद खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के उग्र स्वरूप भगवान नरसिंह की पूजा की जाती है। इसे बुराई पर अच्छाई की विजय का दिन माना जाता है। कहते हैं कि जो भक्त नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह की पूजा कर उनके नाम का व्रत करता है भगवान उसकी रक्षा हमेशा करते हैं।  

ऐसे में अगर आप भी नरसिंह जयंती के मौके पर भगवान नरसिंह की पूजा और व्रत करना चाहते हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि नरसिंह जयंती किस तारीख की पड़ रही है। आइए जानते हैं इस बारे में।

कब मनाई जाएगी नरसिंह जयंती? (Narasimha Jayanti 2025 Date)

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 10 मई को शाम 05 बजकर 29 मिनट पर शुरू हो रही है जिसका समापन 11 मई को रात 09 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में 11 मई को नरसिंह जयंती मनाई जाएगी।

नरसिंह जयंती का शुभ मुहूर्त (Narasimha Jayanti 2025 Shubh Muhurat)

नरसिंह जयंती यानी 11 मई को शाम 4 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 03 मिनट तक के बीच का समय पूजा के लिए अति शुभ होगा। इस समय सायंकाल पूजन मुहूर्त है, जब सूर्य ढल रहा होता है, जो नरसिंह भगवान की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

नरसिंह जयंती पूजा विधि (Narasimha Jayanti 2025 Puja Vidhi)

  • नरसिंह जयंती के दिन सुबह उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थल को साफ करें और गंगाजल से पवित्र करें।
  • इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं।
  • इस चौकी पर भगवान नरसिंह की प्रतिमा स्थापित करें।
  • अगर नरसिंह जी की प्रतिमा न हो तो भगवान विष्णु की तस्वीर भी स्थापित कर सकते हैं।
  • पूजा शुरू करने से पहले व्रत और पूजा का संकल्प लें।
  • सबसे पहले भगवान नरसिंह की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं।
  • चंदन, कुमकुम, हल्दी और गुलाल आदि चीजें अर्पित करें।
  • भगवान को पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
  • भगवान नरसिंह को फल, मिठाई, विशेष रूप से गुड़ और चना अर्पित करें।
  • पूजा में तुलसी दल को जरूर शामिल करें। ये काफी शुभ होता है।
  • घी का दीपक और दूब जलाएं। भगवान नरसिंह के मंत्रों का जाप करें।
  • अंत में भगवान नरसिंह की आरती करें और पूजा के दौरान हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगे।

ये भी पढ़ें: Mango Smoothie: आम से घर पर कैसे बनाएं मैंगो स्मूदी? नोट करें आसान रेसिपी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

पब्लिश्ड May 4th 2025, 15:07 IST