Narak Chaturdashi 2024: मिट्टी-आटे का नहीं...इस चीज से बनाएं यम का दीया, जानें जलाने की विधि
Narak Chaturdashi: क्या आप भी यम का दीया जलाते हैं? अगर हैं तो चलिए जानते हैं कि यम का दीपक किस चीज से बनाना चाहिए और इसे जलाने की विधि क्या है?
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Narak Chaturdashi Date And Yam Ka Diya Jalane Ki Vidhi: हिंदू धर्म में कुछ प्रमुख त्योहारों का इंतजार लोगों को पूरे साल बेसब्री से रहता है। उन्हीं में एक से 5 दिनों तक चलने वाला दिवाली ( Diwali 2024) का पर्व भी शामिल हैं। इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है, जो भैया दूज तक चलता है। वहीं धनतेरस (Dhanteras) के अगले दिन नरक चतुर्दशी होती है, जिसे छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ यम देवता की भी पूजा की जाती है। लेकिन इस यम का दीया (Yam Ka Diya) किस चीज से बनाना चाहिए और इसे जलाने की विधि क्या है इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
हिंदू धर्म में नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) यानी छोटी दिवाली (Chhoti Diwali 2024) पर यम का दीया जलाना बहुत ही शुभ और जरूरी माना जाता है, क्योंकि इसे जलाने से अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है और इस दीपक को अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए जलाया जाता है। आमतौर पर लोग यम का दीया या तो मिट्टी या आटे का दीपक बनाकर जलाते हैं, लेकिन ये सही तरीका नहीं है। अगर आप भी यम का दीया जलाते हैं, तो चलिए जानते हैं कि यम का दीपक किस चीज से बनाना चाहिए और इसे जलाने की सही विधि क्या है।
किस चीज से बनता है यम का दीया? (Kis Chij Se Banaye Yam Ka Diya)
ज्यादातर लोग यम का दीपक मिट्टी या आटे का बनाते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक यम का दीया (Yam Ka Diya) गोबर का बना हुआ चतुर्मुखी होना चाहिए और इसे नरक चतुर्दशी के दिन गोधुली बेला यानी शाम के समय में जब सूर्य अस्त हो गया हो तब जलाना चाहिए।
यम का दीया जलाने की विधि क्या है? (Yam Ka Diya Jalane Ki Vidhi)
- अकाल मृत्यु के देवता यम के नाम का दीपक (Yam Ka Diya) जलाने के लिए सबसे पहले गाय के गोबर का चतुर्मुखी दीया बना लें।
- फिर उसमें लाल बाती लगाएं और उसमें सरसों का तेल डालें।
- फिर इस दीए को घर की दक्षिण दिशा में जलाएं।
- मान्यता है कि ऐसा करने पर घर का अमंगल नाश होता है और सभी तरह के संकट दूर होते है।
यह भी पढ़ें… Kartik Amavasya 2024 Date: कार्तिक माह की अमावस्या कब है? ये है सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।