Nag Panchami 2025: सावन महीने में कब है नाग? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व होता है। यह सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। जानते हैं इस सावन में कब है नाग पंचमी का त्योहार...

Nag Panchami
कब है नाग पंचमी? | Image: Freepik

हिंदू पंचांग के अनुसार नाग पंचमी साल में दो बार आती है। हिंदू धर्म में इस पर्व विशेष महत्व रखता है। इस दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाती है। नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। कुछ जगहों पर नाग पंचमी सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर भी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी पर नागों को दूध अर्पित करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष भी शांत होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। तो जानते हैं सावन में कब है नाग पंचमी...

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण शुक्ल पंचमी तिथि 28 जुलाई 2025 को रात 11 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर 29 जुलाई को रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदय तिथि के अनुसार नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई 2025 (मंगलवार) को मनाया जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

नाग पंचमी की पूजा अगर शुभ मुहूर्त में किया जाए तो इसका फल दोगुना मिलता है। तो हम आपको बता रहे हैं  29 जुलाई को नाग पंचमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब है। पूजा का  शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 42 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सुबह 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक चौघड़िया मुहूर्त रहेगा जिसे बहुत शुभ माना जाता है।  इसके बाद दोपहर 3 बजकर 51 मिनट से शाम को 5 बजकर 32 मिनट के बीच भी पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

पूजन का महत्व

ऐसी मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों मनवांक्षित फल देते हैं। इस दिन लोग दूध, फूल और चंदन चढ़ाकर नागों की पूजा करते हैं। लोग घरों और मंदिरों में नाग देवता की मूर्ति या फोटो का विधिपूर्वक पूजन करते हैं।

Advertisement

 नाग को दूध पिलाने की परंपरा

ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से सांपों को दूध पिलाने की परंपरा भी देखने को मिलती है। कई स्थानों पर नागों की प्रतिमाओं को दूध, हल्दी, अक्षत, फूल आदि से स्नान कराकर पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से भय, रोग और दोषों से मुक्ति मिलती है, साथ ही घर में समृद्धि का वास होता है। 

यह भी पढ़ें; करी पत्ता के पौधे में लग गए कीड़े? घर में बनाए इस घोल से करें स्प्रे

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड