अपडेटेड 16 February 2026 at 08:02 IST

Somwar Ke Upay: जीवन से दूर करने हैं सभी कष्ट? सोमवार को जरूर करें ये खास उपाय, भगवान शिव का बना रहेगा आशीर्वाद

Monday Astro Remedies: सोमवार के दिन अगर श्रद्धा और विश्वास के साथ ये आसान उपाय किए जाएं, तो जीवन के कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं। भगवान शिव की कृपा से मन को शांति, जीवन में सुख-समृद्धि और हर कार्य में सफलता मिलती है।

Monday Astro remedies to get blessings of lord shiva brings prosperity happiness and money in life somwar ke upay
सोमवार के उपाय | Image: Freepik

Lord Shiva Astro Remedies: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दिन अगर सच्चे मन से पूजा-अर्चना और कुछ आसान उपाय कर लिए जाएं, तो जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। मान्यता है कि सोमवार को किए गए उपायों से मन को शांति मिलती है, कार्यों में सफलता मिलती है और भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। तो चलिए जानते हैं सोमवार के कुछ खास और सरल उपाय, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन के कष्ट दूर कर सकते हैं।

सुबह जल्दी उठकर करें शिव पूजा

सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करें। शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और गंगाजल अर्पित करें। इसके साथ बेलपत्र, सफेद फूल और अक्षत जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से मन की नकारात्मकता दूर होती है और शांति मिलती है।

Uploaded image

‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का करें जाप

सोमवार को कम से कम 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। यह मंत्र बहुत शक्तिशाली माना जाता है। इसके नियमित जाप से तनाव कम होता है, मन शांत रहता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

शिव चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ

अगर समय मिले तो शिव चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है और भय दूर होता है।

Advertisement

व्रत रखने से मिलती है विशेष कृपा

सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं। इस दिन फलाहार करें और सात्विक भोजन लें। व्रत रखने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।

Uploaded image

गरीबों और जरूरतमंदों को करें दान

सोमवार को सफेद चीजों जैसे दूध, चावल, मिश्री, वस्त्र या फल का दान करना शुभ माना जाता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं।

Advertisement

घर में जलाएं घी का दीपक

शाम के समय भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं और धूप-दीप करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।

Uploaded image

सच्चे मन से मांगे अपनी मनोकामना

पूजा के अंत में भगवान शिव से सच्चे मन से अपनी मनोकामना कहें। माना जाता है कि भोलेनाथ अपने भक्तों की हर सच्ची इच्छा पूरी करते हैं।

बता दें कि सोमवार के दिन अगर श्रद्धा और विश्वास के साथ ये आसान उपाय किए जाएं, तो जीवन के कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं। भगवान शिव की कृपा से मन को शांति, जीवन में सुख-समृद्धि और हर कार्य में सफलता मिलती है।

यह जरूर पढ़ें: Rahu Mangal Yuti 2026: राहु और मंगल की युति बढ़ाएगी टेंशन, जानें दोनों की बढ़ती ताकत से किन राशियों को रहना होगा अलर्ट?
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 08:02 IST