अपडेटेड 28 January 2025 at 14:22 IST
Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, होगा धन लाभ और मिलेगी समृद्धि
Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के खास मौके पर आप राशियों के अनुसार कुछ चीजों का दान कर सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mauni Amavasya 2025: वैसे तो सारी ही अमावस्याएं महत्वपूर्ण होती हैं लेकिन मौनी अमावस्या की अपनी हिंदू धर्म में बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। बता दें कि इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जा रही है। ऐसे में इस दिन यदि आप राशियों के अनुसार दान पूजा करते हैं तो विशेष फल प्राप्त हो सकता है। ऐसे में इन उपायों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप मौनी अमावस्या पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
मौनी अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान
- मेष राशि - इस दिन आप गुड़ और चने का दान करें।
- वृषभ राशि - मौनी अमावस्या के दिन आप जरूरतमंदों को वस्त्र और धन का दान करें।
- मिथुन राशि - यदि आप गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करते हैं तो इससे आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
- कर्क राशि - इस दिन आप दान में चावल और चीनी दें। इसके अलावा सफेद वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं।
- सिंह राशि - इस दिन जरूरतमंदों को गुड़ और गेहूं का दान करें।
- कन्या राशि - मौनी अमावस्या पर आप हरी चीजों का दान जरूर करें।
- तुला राशि - इस खास दिन पर आप जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान जरूर दें।
- वृश्चिक राशि - आप काले तिल और लोहे के सामान का दान जरूर करें।
- धनु राशि - अमावस्या पर आप पीले वस्त्रों का दान करें।
- मकर राशि - इन राशिवालों को उड़द दाल का दान करने की सलाह दी जाती है।
- कुंभ राशि - अपनी इच्छापूर्ति के लिए आप जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्रों का दान कर सकते हैं।
- मीन राशि - इस दिन आप सफेद चीजों का दान जरूर करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 28 January 2025 at 14:22 IST