अपडेटेड 20 January 2025 at 12:00 IST

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर जरूर करें इन चीजों का दान, तभी मिलेगा पूजा और व्रत का पूरा फल!

Mauni Amavasya per kya Daan karna chahiye: बुधवार, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन कुछ विशेष चीजों का दान जरूर करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Margashirsha Amavasya
मौनी अमावस्या 2025 | Image: freepik

Mauni Amavasya 2025 Daan: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का बेहद खास महत्व होता है। इस साल मौनी अमावस्या बुधवार, 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन विष्णु जी की पूजा करने के साथ-साथ स्नान-दान करने की भी परंपरा है। माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन जो लोग गंगा, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, सरस्वती और नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।

ऐसे में अगर आप भी मौनी अमावस्या का व्रत करने जा रहे हैं तो आपको इस दिन पूजा और व्रत करने के साथ-साथ कुछ विशेष चीजों का दान भी करना चाहिए। तभी आपका व्रत सफल माना जाएगा। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन आप किन चीजों का दान कर सकते हैं।

मौनी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान (Mauni Amavasya 2025 Daan)

1. गरीबों को भोजन दान

मौनी अमावस्या पर गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और मानसिक शांति मिलती है।

Advertisement

2. वस्त्र दान

मौनी अमावस्या पर वस्त्र दान करने से पुण्य मिलता है। खासकर इस दिन सर्दियों में गर्म कपड़े या ऊनी चादरें दान करना बहुत लाभकारी होता है।

Advertisement

3. अन्न दान

अन्न दान को महादान कहा जाता है। मौनी अमावस्या पर अनाज, दाल, चावल या आटा दान करने से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है।

4. पानी का दान

मौनी अमावस्या के दिन आप पानी या पानी की बोतल भी दान कर सकते हैं। इससे आपको पुण्य की प्राप्ति होगी और जीवन खुशहाली से भरा रहेगा।

5. ताम्बे का बर्तन दान

मौनी अमावस्या पर ताम्बे के बर्तन दान करना भी पुण्यकारी माना जाता है। इससे घर में धन का आगमन होता है और पारिवारिक संबंधों में भी सुधार होता है।

6. चमचमाती वस्तुएं दान करें

मौनी अमावस्या पर लोहे या तांबे की चीजें जैसे कंघी, बर्तन, सिक्के दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दरिद्रता दूर होती है।

7. किताबें दान करें

सभी धार्मिक या शिक्षा से जुड़ी किताबों का दान करना पुण्य का काम होता है। खासकर गरीब बच्चों को शैक्षिक किताबों का दान करें, इससे विद्या और ज्ञान का वर्धन होता है।

8. गाय को चारा और घी दान

गाय को चारा और घी दान करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। यह कार्य जीवन में खुशहाली, समृद्धि और उन्नति लाता है।

9. फल और मिठाई का दान

मौनी अमावस्या पर विभिन्न फल और मिठाइयों का दान करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। इससे स्वास्थ्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।

10. धन राशि दान

ज्यादा से ज्यादा गरीबों और जरूरतमंदों को धन राशि का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

ये भी पढ़ें: Milk Cream: दूध की मलाई कर सकती है कमाल! कई सारी स्किन प्रॉब्लम का है देसी इलाज, जानिए फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 January 2025 at 12:00 IST