अपडेटेड 8 February 2024 at 12:33 IST
Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि आज, जानिए सही पूजा विधि, नियम और व्रत पारण का समय
Masik Shivratri 2024: अगर आपने भी आज मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा है तो आपको इसकी पूजा विधि और व्रत पारण के समय के बारे में जान लेना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Masik Shivratri 2024: हिंदू धर्म नें भगवान शिव को एक विशेष स्थान दिया गया है। कहते हैं कि अगर एक बार भोले की कृपा किसी पर बन गई तो वह उसकी हर परेशानी-दुख का नाश कर उसके जीवन में खुशहाली भर देते हैं। ऐसे में हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस महीने ये तिथि आज यानी 8 फरवरी को है। यानी कि आज मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है।
मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन भगवान शिव के लिए व्रत कर विधि विधान से उनकी पूजा करता है, भगवान उसे मनचाहा फल देते हैं। शिवरात्रि की तरह ही मासिक शिवरात्रि के दिन भी भगवान शिव को बेलपत्र, फूल, धूप-दीप, जल, गंगाजल और भोग अर्पित किया जाता है। अगर आप भी मासिक शिवरात्रि का व्रत करने जा रहे हैं तो आपको इस व्रत की पूजा विधि, नियम और पारण समय के बारे में जान लेना चाहिए।
मासिक शिवरात्रि पारण समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 8 फरवरी यानी आज के दिन मनाई जा रही है। जिसकी शुरुआत सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर से हो चुकी है। इसका समापन 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक शिवरात्रि व्रत का पारण 9 फरवरी के दिन किया जाएगा।
मासिक शिवरात्रि व्रत पूजा विधि
- मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें।
- फिर साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
- इसके बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
- अब पूजा घर को अच्छी तरह से साफ करें और गंगाजल से शुद्ध करें।
- इसके बाद शिव जी की मूर्ति पर जल, कच्चा दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, धूप-दीप, फल, फूल आदि अर्पित करें।
- शिवजी के सामने घी का दीया जलाएं।
- इसके बाद शिव चालीसा और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।
- आखिर में शिव जी की आरती करें और उन्हें किसी मीठी चीज का भोग लगाएं।
मासिक शिवरात्रि पूजा के नियम
- मासिक शिवरात्रि व्रत के दिन काले रंग के कपड़े भूलकर भी न पहनें।
- घर के मंदिर तथा आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- शिवलिंग की कभी भी पूरी परिक्रमा न करें।
- शिवरात्रि व्रत के दिन अपशब्दों का इस्तेमाल न करें।
- बड़ें-बुजुर्गों या अन्य किसी व्यक्ति का अपमान न करें।
- मासिक शिवरात्रि के दिन गेहूं, दाल और चावल का दान नहीं करना चाहिए।
- मासिक शिवरात्रि के दिन मांसाहारी चीजों का सेवन न करें और न ही ये घर पर लाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 8 February 2024 at 12:28 IST