अपडेटेड 25 January 2026 at 23:40 IST
Masik Durgashtami 2026: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इस मुहूर्त में करें मां दुर्गा की पूजा, जानें पूजा विधि और महत्व
Masik Durgashtami 2026: हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करने का विशेष विधान है। अब ऐसे में इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Masik Durgashtami 2026 : हिंदू धर्म में शक्ति की उपासना का विशेष महत्व है। वैसे तो साल में चार बार नवरात्रि आती है, लेकिन प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देवी दुर्गा को समर्पित है और भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस दिन व्रत रखते हैं और मां की आराधना करते हैं।
अब ऐसे में इस दिन मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है। अब ऐसे में इस दिन किस विधि से मां दुर्गा की पूजा करें और किस मुहूर्त में करें? आइए जानते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा किस मुहूर्त में करें?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार आज यानी 25 जनवरी 2026 की रात 11 बजकर 10 मिनट से माघ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ हो रहा है, जो कि कल 26 जनवरी 2026 की रात 9 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. ऐसे में कल यानी 26 जनवरी 2026, वार सोमवार को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा.
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा किस विधि से करें?
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ लाल वस्त्र धारण करें। हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें।
- पूजा घर की सफाई करें और मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर पर गंगाजल छिड़कें।
- मां को लाल चुनरी, फूल, फल और श्रृंगार की सामग्री सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां अर्पित करें।
- गाय के घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती से वातावरण को सुगंधित करें।
- इस दिन दुर्गा चालीसा या 'दुर्गा सप्तशती' के मंत्रों का पाठ करना विशेष फलदायी होता है।
- मां को हलवा, पूरी या खीर का भोग लगाएं।
- आखिर में मां दुर्गा की आरती गाएं और सभी में प्रसाद वितरित करें।
ये भी पढ़ें - Republic Day Wishes 2026: 'हर दिल में हिंदुस्तान, हर लब पर भारत का नाम...', 77वें गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें ये संदेश
Advertisement
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा का महत्व
देवी दुर्गा को 'शक्ति' का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है। यह भी माना जाता है कि माता अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करती हैं और उन्हें 'सुरक्षा कवच' प्रदान करती हैं। अगर आपको बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो मां दुर्गा की पूजा करने से लाभ हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 25 January 2026 at 23:40 IST