Mangal Gochar 2026: मेष राशि में मंगल करेंगे गोचर, 45 दिन का रहेगा 'महासंयोग', इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार
Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर बेहद उतार-चढ़ाव से भरा रहता है। अब ऐसे में जल्द ही मेष राशि में मंगल गोचर करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों का भाग्योदय हो सकता है?
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। साहस, ऊर्जा, भूमि और शौर्य के कारक मंगल देव जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका सीधा असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। वर्ष 2026 में मंगल का अपनी स्वराशि मेष में गोचर एक अत्यंत महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना होने वाली है।
आपको बता दें, मेष राशि में मंगल का आगमन न केवल ऊर्जा का संचार करेगा, बल्कि 45 दिनों का एक 'महासंयोग' भी बनाएगा। इस अवधि में मंगल अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने के कारण अत्यंत बलशाली होंगे। आइए जानते हैं इस गोचर का समय और वे भाग्यशाली राशियां जिन्हें इस दौरान तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप की सराहना होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे और पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर सौभाग्यशाली माना जा रहा है। अगर आप कहीं बाहर जाने की योजना बना रहें तो आपको सफलता मिलेगी। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। यदि आप निवेश की सोच रहे हैं, तो यह 45 दिन स्वर्णिम हैं।
Advertisement
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर सफलता लेकर आया है। लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति मिल सकती है। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल गोचर बड़ी सफलता लेकर आया है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
Advertisement
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर पांचवें भाव में होगा। छात्रों के लिए यह समय वरदान जैसा है। एकाग्रता बढ़ेगी। व्यापारियों को इस दौरान मुनाफा हो सकता है। साथ ही आपको पुराने पैसे वापस मिल सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।