अपडेटेड 9 July 2025 at 22:34 IST

Mantra Jaap: इन 5 मंत्रों के जाप से दिन की करें शुरुआत, कम होगा तनाव, बाधाओं से मिलेगी मुक्ति

Mantra Jaap: मंत्रों के जाप करने से आपके जीवन में उत्कृष्टता आएगी। आपके जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। नियम के अनुसार इन मंत्रों का जाप करें, आपको इसका फल अवश्य मिलेगा।

Chanting these 5 mantras
Chanting these 5 mantras | Image: CANVA

Mantra Jaap: हिंदू धर्म में मंत्रों का विशेष महत्व होता है। मंत्रों का जाप करने से कई सिद्धियां प्राप्त हो जाती है और ईश्वर की कृपा भी आप पर बनी रहती है। मंत्रों में विशेष शक्तियां होती हैं। मंत्रों को सही तरीके से और सही समय पर जप करने से आपके जीवन में खुशहाली और रंगत आती है। इसके अलावा आपके जीवन से दुखों का नाश होता है।

आज हम आपको ऐसे पांच मंत्र बताने जा रहे हैं जिनके जप करने से आपके जीवन में उत्कृष्टता आएगी। आपके जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। नियम के अनुसार इन मंत्रों का जाप करें, आपको इसका फल अवश्य मिलेगा।

इन मंत्रों का जाप

कराग्रे वसते लक्ष्मीः, आप सुबह-सुबह उठकर सबसे पहले "कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्॥ इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को बहुत प्रभावशाली माना गया है। सुबह सूर्योदय के समय अपने दोनों हाथों को देखते हुए इस मंत्र को बोलें और इसके बाद अपने पूरे चेहरे पर हाथ को फिराएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ ब्रह्मा और सरस्वती जी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ॐ नमः शिवाय, यह भगवान शिव को समर्पित एक सरल और असरदार मंत्र है। इस मंत्र का अर्थ है कि मैं भगवान शिव और उनकी शक्ति को नमन करता हूं। रोजाना प्रात: काल नहा-धोकर पवित्र अवस्था में इस मंत्र का जाप करने से आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यह मंत्र अगर गुरु द्वारा दिया गया है तो और भी लाभदायक है।

Advertisement

महामृत्युंजय मंत्र, ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को समर्पित है और सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली मंत्रों में एक माना गया है। रोजाना इसका जाप करने से आध्यात्मिक बल मिलता है। साथ ही भयस तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है। पवित्र अवस्था में इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

गायत्री मंत्र, ॐ भूर्भुवः स्वः। तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥ गायत्री मंत्र को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करने से आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है और आंतरिक शक्ति भी विकसित होती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी आपसे दूर रहती है। इस मंत्र का जाप नहा कर पवित्र अवस्था में ही करना चाहिए।

Advertisement

ओम, यह मंत्र जितना सरल है उतना ही प्रभावशाली है। ओम का जाप आप करें, इससे आपका मन एकाग्र होता है। ओम की ध्वनि आपके मन और मस्तिष्क को ऊर्जावान बनाएगी। ओम की ध्वनि को लंबे समय तक स्वर में बोलने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: नकारात्मकता, क्रोध, चिंता से बाहर कैसे निकलें? प्रेमानंद महाराज से जाने

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 9 July 2025 at 22:34 IST