अपडेटेड 24 April 2025 at 09:55 IST
Varuthini Ekadashi Mantra: पाना है आर्थिक लाभ तो राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप
Varuthini Ekadashi 2025 Mantra: वरूथिनी एकादशी के मौके पर आपको अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का जप करना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Varuthini Ekadashi 2025 Mantra: आज यानी गुरुवार, 24 अप्रैल को वरूथिनी एकादशी मनाई जा रही है। वरूथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कहते हैं किसी भी एकादशी तिथि के दिन अगर आप विष्णु जी और माता लक्ष्मी की श्रद्धाभाव से पूजा करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। ऐसे में अगर आप भी विष्णुजी की पूजा करने जा रहे हैं तो आपको अपनी राशि के अनुसार यहां दिए गए मंत्रों का जप करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपके भीतर सकारात्मक संचार का प्रवाह होगा बल्कि आपको आर्थिक धन लाभ भी मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।
वरूथिनी एकादशी के लिए राशि अनुसार मंत्र (Mantra for Varuthini Ekadashi according to zodiac sign)
मेष
मेष राशिवालों को 'ॐ ह्लीं श्रीं श्रीविष्णवे नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।
वृषभ
Advertisement
वृषभ राशिवालों को 'ॐ श्रीं श्रीं लक्ष्मीविष्णवे नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे वित्तीय मामलों में समृद्धि हासिल होती है।
मिथुन
Advertisement
मिथुन राशिवालों को 'ॐ श्रीं श्रीं क्लीं विष्णवे नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। ये बौद्धिक विकास को बढ़ाता है।
कर्क
कर्क राशिवालों को 'ॐ श्रीं श्रीं नारायणाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे पारिवारिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।
सिंह
सिंह राशिवालों को 'ॐ श्रीं श्रीं सूर्यनारायणाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास गहरा होता है।
कन्या
कन्या राशिवालों को 'ॐ श्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायणाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे धन लाभा होने के साथ-साथ स्वास्थ्य बेहतर होता है।
तुला
तुला राशिवालों को 'ॐ श्रीं श्रीं विष्णुशक्तये नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह रिश्तों में रस घोलता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशिवालों को 'ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
धनु
धनु राशिवालों को 'ॐ श्रीं श्रीं विष्णुप्रभायै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह ज्ञान को बढ़ावा देने में मदद करता है।
मकर
मकर राशिवालों को 'ॐ श्रीं श्रीं महादेवाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके जाप से करियर में उन्नति हासिल होती है।
कुंभ
कुंभ राशिवालों को 'ॐ श्रीं श्रीं रुद्राय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जप से नवाचार और मानवीय प्रयासों को बढ़ावा मिलता है।
मीन
मीन राशिवालों को 'ॐ श्रीं श्रीं ब्रह्माय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 24 April 2025 at 09:55 IST