'मां शैलपुत्री पधारो हमारे द्वार...', नवरात्रि पर मनोज तिवारी का नवदुर्गा आह्वान, आप भी सुनें ये प्यारा भजन
नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी ने एक खास नवदुर्गा भजन प्रस्तुत किया है जिसका शीर्षक है ‘मां शैलपुत्री पधारो हमारे द्वार…’। इस भजन में मां शैलपुत्री की महिमा का गहरा वर्णन है, जो नवरात्रि के पहले दिन की देवी मानी जाती हैं। मनोज तिवारी की मधुर आवाज में इस भजन का आह्वान भक्तों के मन को श्रद्धा और भक्ति से भर देता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Manoj Tiwari Bhajan: भारत में नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा की नौ स्वरूपों की आराधना का प्रतीक है। इस पर्व में मां शैलपुत्री को नवरात्रि के पहले दिन पूजा जाता है। मां शैलपुत्री का अर्थ है ‘पहाड़ की पुत्री’, जो शक्ति और शुद्धता की प्रतीकहैं। इस पावन पर्व पर प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी ने एक भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया है, जिसका शीर्षक है ‘मां शैलपुत्री पधारो हमारे द्वार…’।
यह भजन श्रद्धालुओं के दिलों को मां के प्रति भक्ति और आस्था से भर देता है।
मनोज तिवारी का भक्ति संगीतमय संगीत 'मां शैलपुत्री पधारो हमारे द्वार'
मनोज तिवारी ने पारंपरिक संगीत के साथ आधुनिक तालमेल बैठाकर इस भजन को एक ऐसा रूप दिया है, जो युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी के बीच लोकप्रिय हो रहा है। नवरात्रि के दौरान इस भजन को सुनना भक्तों के लिए आस्था और भक्ति की अनुभूति को और भी गहरा कर देता है। यह भजन आपको मां की शक्ति का एहसास कराते हुए मन को शांति प्रदान करता है।
मनोज तिवारी ने इस भजन में किया नवदुर्गा का आवाहन
मनोज तिवारी का ये पारंपरिक भजन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर है। नौ दुर्गा की अलग-अलग विशेषता को लेकर यह भजन प्रस्तुत किया गया है। भजन के आखिरी में उन्होंने ने ऊं नमो दुर्गाय नम: के साथ इस भजन का समापन किया।
Advertisement
मनोज तिवारी के ये गाना 'Mridul Bhakti' चैनल पर हुआ रिलीज
मनोज तिवारी का ये गाना 'Mridul Bhakti' चैनल पर रिलीज हो चुका है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अभी तक लोगों ने कई कॉमेंट किए हैं और इस पारंपरिक भजन को सराहा जा रहा है। इस नवरात्रि पर आप भी इस भजन को सुनें और मां दुर्गा के कृपा प्राप्ति के साथ जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का अनुभव करें।
ये भी पढ़ें - Maa Kushmanda Chalisa: आज मां कुष्मांडा की पूजा करने के दौरान करें इस चालीसा का पाठ, आर्थिक तंगी से मिल सकता है छुटकारा
Advertisement
मां दुर्गा के इस भजन को सांसद मनोज तिवारी ने बड़ी बखूबी के साथ गाया है।