अपडेटेड 9 February 2026 at 23:16 IST

Tuesday Shopping: मंगलवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना होगा भारी नुकसान

Tuesday Shopping: मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन कुछ चीजें हैं, जिसे भूलकर भी नहीं खरीदनमा चाहिए? आइए जानते हैं कि किन चीजों को खरीदने से बचना है?

Tuesday Shopping
Tuesday Shopping | Image: Freepik

Tuesday Shopping: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन सौभाग्यशाली माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का दिन हनुमान जी के साथ-साथ मंगल ग्रह को भी समर्पित है। मंगलदेव को 'क्रूर' और 'उग्र'ग्रह माना जाता है। जो साहस, ऊर्जा और शक्ति का कारक माने जाते हैं। 

ऐसी मान्यता है कि मंगलवार के दिन कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी करने से मंगल दोष लग सकता है, जिससे घर में कलह, आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 

यदि आप भी अपने जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो मंगलवार को खरीदारी करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखने बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं।

लोहे का सामान

शनिवार की तरह मंगलवार को भी लोहे का सामान खरीदना वर्जित माना गया है। लोहा शनि का कारक है और मंगल के साथ इसका मेल अशुभ फल दे सकता है। इस दिन कैंची, चाकू, नेल कटर या वाहन खरीदना आर्थिक नुकसान और दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।

Advertisement

कांच का सामान

मंगलवार के दिन कांच का सामान या शीशा खरीदना भी अशुभ माना जाता है। कांच टूटना और इस दिन इसे घर लाना धन की हानि का संकेत देता है। इसके प्रभाव से परिवार के सदस्यों के बीच वाद-विवाद बढ़ने की संभावना रहती है।

काले रंग के कपड़े 

मंगलवार का शुभ रंग लाल और नारंगी है। इसलिए इस दिन काले रंग के कपड़े भूलकर भी न खरीदें। काला रंग नकारात्मक ऊर्जा और शनि का प्रतीक माना जाता है, जो मंगल की ऊर्जा के साथ टकराकर मानसिक तनाव पैदा कर सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Trigrahi Yog 2026: शनि की राशि में शुक्र, सूर्य और राहु का बन रहा अद्भुत योग,  इन 5 राशियों को हो सकता है फायदा

श्रृंगार का सामान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को श्रृंगार का सामान भूलकर भी न खरीदें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रृंगार का सामान खरीदने से वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। श्रृंगार का सामान सोमवार, शुक्रवार या गुरुवार का दिन सबसे उत्तम होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 9 February 2026 at 23:16 IST