अपडेटेड 30 January 2026 at 13:33 IST
Mangal Nakshatra Parivartan 2026: मंगल का श्रवण नक्षत्र में हुई एंट्री, 15 फरवरी तक इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
Mangal Nakshatra Parivartan 2026: मंगल ग्रह की चाल बदल गई और ये श्रवण नक्षत्र में गोचर आने से इन तीन राशियों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। इन राशियों की किस्मत 15 फरवरी तक बदली रहेगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: मंगल ग्रह ने आज अपना नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल अब चंद्रमा के स्वामित्व वाले श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, जहां वे 15 फरवरी तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद मंगल धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है और उनके जीवन में साहस, पराक्रम और धन से जुड़े बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी राशियों की किस्मत बदलेगी।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर लाभकारी रहने वाला है। भूमि और भवन से जुड़े मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं। व्यापार करने वालों को मुनाफा मिलने की संभावना है। कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी और एनर्जी का लेवल हाई रहेगा। धन कमाने के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। हेल्थ ठीक रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का श्रवण नक्षत्र में गोचर शुभ समाचार लेकर आ सकता है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी और लंबे समय से अटके काम तेजी से पूरे होंगे। इस दौरान आप उन लोगों से दूरी बना सकते हैं जो आपके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे। नए और पॉजिटिव लोगों से दोस्ती होने के योग हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल माना जा रहा है। करियर और कारोबार में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस का मुनाफा बढ़ सकता है और नौकरी करे वाले लोगों के लिए परिस्थितियां बेहतर होंगी। निवेश से जुड़े फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना मजबूत है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 30 January 2026 at 13:33 IST