अपडेटेड 16 March 2026 at 23:05 IST

Mangal Gochar 2026: मंगल जल्द करने जा रहे हैं मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान; हेल्थ और वेल्थ पर पड़ेगा असर

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में 'अंगारक' और साहस के कारक माने जाने वाले मंगल देव जल्द ही अपनी स्वराशि मेष से निकलकर मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Mangal Gochar 2026
Mangal Gochar 2026 | Image: Meta AI

Mangal Gochar 2026:  ज्योतिष शास्त्र में मंगल को 'ग्रहों का सेनापति' माना गया है। मंगल शक्ति, साहस, भूमि और पराक्रम के प्रतीक हैं। वहीं अब अप्रैल महीने में मंगल का गोचर होने जा रहा है। मंगल अग्नि तत्व के स्वामी है। आपको बता दें, जब मंगल मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। अब ऐसे में मंगल गोचर से किन राशियों को सावधानी बरतनी की जरूरत है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मंगल गोचर से मेष राशि वाले रहें सावधान

मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं और गोचर के दौरान यह आपके 12वें भाव में होंगे। यह भाव व्यय और हानि का है। बेवजह के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश करने से बचें। अनिद्रा और आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मंगल गोचर से कन्या राशि वाले रहें सावधान

मंगल का गोचर आपके सातवें भाव में होगा, जो साझेदारी और वैवाहिक जीवन का स्थान है। बिजनेस पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान की संभावना है। मानसिक तनाव और रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है।

मंगल गोचर से तुला राशि वाले रहें सावधान

तुला राशि वालों के लिए मंगल छठे भाव में गोचर करेंगे। हालांकि यहां मंगल शत्रुओं पर विजय दिलाते हैं, लेकिन आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। पुराने कर्ज आपको परेशान कर सकते हैं। अचानक आए बड़े खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

Advertisement

मंगल गोचर से वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान

मंगल आपकी राशि के भी स्वामी हैं और यह आपके पांचवें भाव में गोचर करेंगे। शेयर बाजार या सट्टेबाजी में पैसा लगाने से बचें, बड़ा नुकसान हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें - Smokey Baigan Ka Bharta: गैस नहीं तो कोयले के चूल्हे पर बनाएं बिहारी स्टाइल बैंगन का भरता, लिट्टी के साथ खाकर पड़ोसी भी पूछेगा रेसिपी

Advertisement

मंगल गोचर से कुंभ राशि वाले रहें सावधान

मंगल आपके दूसरे भाव यानी धन भाव में गोचर करेंगे। यहां मंगल की स्थिति आपकी वाणी को कठोर बना सकती है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। आपके इस दौरान अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 23:05 IST