Mangal Gochar 2026: मंगल कर चुके हैं नक्षत्र गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता; बनेंगे धनवान
Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह का अभिजित नक्षत्र में गोचर हो चुका है। जिससे कुछ राशियों को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं कि किन्हें लाभ हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगलको साहस, ऊर्जा, भूमि और शौर्य का कारक माना जाता है। जब भी ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी चाल बदलते हैं या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो इसका सीधा असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है।
साल 2026 की शुरुआत में मंगल ने अपना महत्वपूर्ण नक्षत्र गोचर कर लिया है, जो कुछ खास राशि वालों के लिए 'गोल्डन पीरियड' लेकर आया है।आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है।
मंगल गोचर से मेष राशि वालों को होगा लाभ
मंगल मेष राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन का सबसे सकारात्मक प्रभाव आप पर ही देखने को मिलेगा।कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी। लंबे समय से रुके हुए प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।
मंगल गोचर से सिंह राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। मंगल और सूर्य की मित्रता के कारण आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।जो लोग खुद का स्टार्टअप या बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें T20 मैच में जसप्रीत बुमराह की हुई खूब पिटाई, वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी!
मंगल गोचर से वृश्चिक राशि वालों को होगा लाभ
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल देव ही हैं। नक्षत्र परिवर्तन के कारण आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को इस अवधि में शुभ समाचार मिल सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।
Advertisement
मंगल गोचर से मीन राशि वालों को मिलेंगे उत्तम परिणाम
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का अभिजित नक्षत्र उत्तम परिणाम लेकर आया है। आपको करियर में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपको मनोकामना जल्द ही पूरी हो सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।