Malavya Rajyog 2026: अक्षय तृतीया के दिन बन रहा है मालव्य राजयोग, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
Malavya Rajyog 2026: साल 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाली है। इस पावन अवसर पर शुक्र ग्रह की विशेष स्थिति से 'मालव्य राजयोग' का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में पंच महापुरुष योगों में से एक, मालव्य योग को सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और वैभव का प्रतीक माना जाता है। अब ऐसे में किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Malavya Rajyog 2026: साल 2026 की अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष के दिन पड़ रहा है। इस पावन तिथि पर शुक्र देव की विशेष स्थिति से 'मालव्य राजयोग' का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, जब शुक्र अपनी उच्च राशि या स्वराशि में होकर केंद्र भाव पहले, चौथे, सातवें या दसवें घर में स्थित होते हैं, तब इस अत्यंत शुभ योग का निर्माण होता है।
आपको बता दें, मालव्य राजयोग को सुख-सुविधाओं, ऐश्वर्य, वैभव और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। 2026 में अक्षय तृतीया के अवसर पर बन रहा यह संयोग कुछ विशेष राशियों के लिए 'गोल्डन पीरियड' साबित होने वाला है। आइए जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं। मालव्य राजयोग के प्रभाव से आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। जो लोग लग्जरी आइटम, फैशन, या कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी डील मिल सकती है। पदोन्नति के प्रबल योग हैं। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। अक्षय तृतीया पर किया गया निवेश भविष्य में कई गुना होकर लौटेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह राजयोग भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। शुक्र की कृपा से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से विदेश यात्रा या विदेश में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो वह इस समय पूरा हो सकता है।व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफा कमाने का है। नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे उत्तम रहेगा।
Advertisement
मीन राशि
शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। मालव्य राजयोग आपकी सुख-सुविधाओं में विस्तार करेगा। वाहन या मकान खरीदने का योग बन रहा है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।