Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन जरूर कर लें ये काम, मिलेगा अच्छा फल
Makar Sankranti 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन मात्र दान-पुण्य किया जाए तो व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Makar Sankranti 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व ऋतु परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है। यह आध्यात्मिक और दान-पुण्य की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में जब सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन से ही उत्तरायण की शुरुआत हो जाती है।
इतना ही नहीं, इस दिन सभी शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करने से पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मकर संक्रांति के दिन जरूर करें ये काम
- पवित्र नदी में स्नान इस दिन गंगा, यमुना या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। यदि नदी पर जाना संभव न हो, तो घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल और थोड़े काले तिल मिलाकर स्नान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी पाप धुल जाते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- सूर्य देव को अर्घ्य देना चूंकि यह पर्व सूर्य देव को समर्पित है, इसलिए सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और तिल डालकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय 'ऊं सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे मान-सम्मान और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
- तिल और गुड़ का सेवन आयुर्वेद और धर्म दोनों में इस दिन तिल और गुड़ के सेवन को अनिवार्य बताया गया है। तिल का संबंध शनि देव से है और गुड़ का सूर्य से। इन दोनों का साथ में सेवन करने से कुंडली में सूर्य और शनि दोनों के दोष दूर होते हैं और शरीर को ऊर्जा मिलती है।
- मकर संक्रांति को 'दान का पर्व' भी कहा जाता है। इस दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार तिल, गुड़, कंबल, घी, नए वस्त्र और खिचड़ी का दान जरूरतमंदों को करें। इस दिन किया गया दान कई गुना होकर वापस मिलता है।
ये भी पढ़े - Viral: प्रेमानंद महाराज के सत्संग में 'छोटा भीम' और 'डोरेमोन' की एंट्री! Video देख सभी हुए खुश
मकर संक्रांति के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप
मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे आपकी कुंडली में स्थित सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है।
Advertisement
- जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम ।
तमोsरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोsस्मि दिवाकरम ।। - ऊं आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च ।
हिरण्ययेन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।। - ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात ।।
- ग्रहाणामादिरादित्यो लोक लक्षण कारक:।
विषम स्थान संभूतां पीड़ां दहतु मे रवि।। - ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते,
अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।