अपडेटेड 15 January 2024 at 09:46 IST
Makar Sankranti: मकर संक्रांति आज, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Makar Sankranti 2024: आज मकर संक्रांति के अवसर पर आप इस शुभ मुहूर्त में स्नान कर दान-पुण्य का काम कर सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Makar Sankranti 2024: सोमवार को देशभर में मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति को खिचड़ी, उत्तरायण जैसे नामों से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान किए जाने के साथ-साथ दान और सूर्य पूजा का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि जो भक्त मकर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा, गंगा स्नान और दान का कार्य करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- देशभर में मकर संक्रांति की धूम
- मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त
- इस विधि के साथ करें पूजा
ऐसे में आपको आज मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जान लेना चाहिए। चलिए जानते हैं आज स्नान और दान के शुभ मुहूर्त के बारे में।
मकर संक्रांति 2024 शुभ मुहूर्त
- मकर संक्रांति पुण्यकाल : सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 46 मिनट तक पुण्यकाल रहेगा।
- मकर संक्रांति महापुण्यकाल : मकर संक्रांति के दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 9 बजे तक महा पुण्यकाल रहेगा।
- मकर संक्रांति स्नान-दान का मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा।
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से दोपहर में ही 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान
मकर संक्रांति पर स्नान के बाद काले तिल और गुड़ का दान किया जाता है। इसके अलावा आप गेहूं, दाल, चावल, खिचड़ी, घी, गरम कपड़े, कंबल, तांबे के बर्तन आदि चीजों का भी दान कर सकते हैं। वहीं, मुख्य रूप से इस दिन खिचड़ी, तिल और गुड़ और तिल के लड्डूओं का दान किया जाता है।
नोट करें पूजा विधि
- मकर संक्रांति के दिन सुबह गंगा स्नान करें।
- अगर आप गंगा स्नान नहीं कर सकते हैं तो आप घर में ही पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं।
- स्नान के बाद लाल, नारंगी या पीले रंग के वस्त्र पहनें।
- इसके बाद पितरों को तर्पण दें।
- फिर सूर्य देव को जल में लाल फूल, लाल चंदन मिलाकर अर्घ्य दें।
- इस बात का खास ध्यान रखें कि जब आप सूर्य देव को अर्घ्य दे दें तो आपको सूर्य मंत्र का जाप और सूर्य चालीसा का पाठ करना है।
- इसके बाद आप दान आदि जैसे शुभ काम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Merry Christmas BO Day 3: Katrina-Vijay की फिल्म धीमी रफ्तार से बढ़ रही आगे, जानिए तीसरे दिन की कमाई
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 15 January 2024 at 09:45 IST