Mahashivratri 2026 Bhog: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग, भोलेनाथ की बनी रहेगी कृपा
Mahashivratri 2026 Bhog: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का का दिन भगवान शिव और शक्ति को समर्पित है। अब ऐसे में इस दिन भोलेनाथ को कुछ भोग हैं, जिन्हें लगाने से उनकी कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mahashivratri 2026 Bhog: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन भगवान शिव और मां पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना से व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
आपको बता दें, इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को है। इस दिन व्रत रखने का भी विधान है। अब ऐसे में अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन भगवान भोलेनाथ को कुछ ऐसी चीजों का भोग अवश्य लगाएं। इससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन पंचामृत का भोग
महादेव के अभिषेक और भोग में पंचामृत का स्थान सर्वोपरि है। यह दूध, दही, शहद, गंगाजल और घी के मिश्रण से बनता है। शिवपुराण के अनुसार, पंचामृत से महादेव का अभिषेक करने और इसका भोग लगाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन भांग और धतूरा का भोग
महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को भांग और धतूरा का भोग जरूर लगाएं। भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इसका भोग लगाने से शत्रुओं पर विजय और भय से छुटकारा मिलता है।
Advertisement
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को लगाएं खीर का भोग
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को खीर का भोग जरूर लगाएं। शिव जी को इसका भोग लगाने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है।
Advertisement
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को लगाएं बेर का भोग
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव को बेर अर्पित करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। भगवान शिव बेर बड़े ही चाव से खाते हैं। इससे व्यक्ति पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।