अपडेटेड 1 February 2026 at 16:49 IST

Mahashivratri 2026 Jalabhishek: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर इन चीजों से करें अभिषेक, जानें सही नियम

Mahashivratri 2026 Jalabhishek: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा करने का विधान है और इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक भी विधिवत रूप से की जाती है। अब ऐसे में इस किन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए? आइए जानते हैं।

Mahashivratri 2026 Jalabhishek
Mahashivratri 2026 Jalabhishek | Image: Freepik

Mahashivratri 2026 Jalabhishek: महाशिवरात्रि केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि शिव और शक्ति के मिलन की एक महापर्व है। साल 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व और भी खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। महादेव को प्रसन्न करने का सबसे सरल रास्ता बताया गया है। 

शास्त्रों में कहा गया है कि शिव ही सत्य हैं और शिव ही जल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग चीजों से अभिषेक करने का फल भी अलग होता है? आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर किन चीजों से अभिषेक करना आपके लिए शुभ माना जाता है।

महाशिवरात्रि के दिन जल से करें अभिषेक 

शिवपुराण के अनुसार,महाशिवरात्रि के दिन शुद्ध जल से जलाभिषेक करने से मानसिक शांति और पितृ दोष से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।

महाशिवरात्रि के दिन कच्चे दूध से करें अभिषेक 

संतान सुख और आरोग्य की प्राप्ति के लिए महादेव का दूध से अभिषेक करना सर्वोत्तम माना गया है। इसलिए आप महाशिवरात्रि के दिन अभिषेक जरूर करें।

Advertisement

महाशिवरात्रि के दिन शहद से करें अभिषेक 

यदि जीवन में परेशानियां खत्म नहीं हो रही हैं, तो शहद से अभिषेक करें। इससे वाणी में मधुरता आती है और पापों का क्षय होता है।

ये भी पढ़ें - 'ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है', मुझे बहुत खुशी है कि...', Budget 2026 पर बोले PM मोदी

Advertisement

महाशिवरात्रि के दिन पंचामृत से करें अभिषेक 

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। आप दूध, दही, घी, शक्कर और शहद के मिश्रण से अभिषेक करने पर भौतिक सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

महाशिवरात्रि के दिन का गन्ने के रस से करें अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन गन्ने के रस से अभिषेक करें। अगर आपके जीवन में आर्थिक संबंधित समस्याएं आ रही है तो आप गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक जरूर करें।

महाशिवरात्रि के दिन इन नियमों का करें पालन 

  • महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पानी में काले तिल डालकर स्नान करना फलदायी होता है।
  • स्नान के बाद हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें।
  • यदि आप पूर्ण उपवास नहीं कर सकते, तो फलाहार का सेवन करें। तामसिक भोजन से पूरी तरह दूर रहें।
  • दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से भोलेनाथ का अभिषेक करें।
  • महादेव को बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, और सफेद फूल अर्पित करें।
  • महादेव को भस्म और सफेद चंदन का तिलक लगाएं। ध्यान रहे, शिवजी को कभी भी रोली या सिंदूर न चढ़ाएं। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 1 February 2026 at 16:49 IST