अपडेटेड 20 February 2024 at 17:58 IST

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर इन चीजों का दान, दिलाएगा जीवन के सभी संकटों से छुटकारा

Shivratri को आने में अब बस कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में जान लें, जिसे सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।

shiv ji
शिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान | Image: Pixabay

Mahashivratri 2024 Daan Upay: हिंदू पर्व के सभी महत्वपूर्ण पर्वों में एक महाशिवरात्रि भी शामिल है। यह शिव भक्तों के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन शिव जी की पूजा अर्चना के साथ ही उपासना करने का विधान है। शिवरात्रि के दिन शिवालयों से लेकर गली-गली में इसकी धूम देखने को मिलती है। वहीं इस दिन दान का भी खास महत्व होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दिन कुछ खास चीजों के दान से जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव पृथ्वी पर मौजूद होते हैं और सभी शिवालयों के शिवलिंगों में विराजमान रहते हैं। ऐसे में इस दिन की गई उपासना ही नहीं दान का भी जीवन में काफी लाभ होता है। यदि आप महाशिवरात्रि पर दान करना चाहते हैं, तो इन चीजों का दान करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

Mahashivratri पर इन चीजों का करें दान

घट में आने वाला संकट टल जाएगा
अगर शिवरात्रि के दिन पर घी का लेप शिवलिंग पर लगाते हैं और इसके बाद इसका दान कर देते हैं, तो आपके घर में आने वाला संकट टल जाता है। साथ ही घर में अशुभता का प्रवेश बाधित हो जाता है और नकारात्मकता दूर होती है।

मिलती है मानसिक शांति और चंद्रमा होते हैं मजबूत
दूध का दान करना वैसे तो चंद्रमा को कमजोर बनाता है, लेकिन अगर महाशिवरात्रि के दिन कोई व्यक्ति शिवलिंग पर दूध चढ़ाने के बाद इसका दान करता है, तो इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Gym Advice: कब और क्यों नहीं जाना चाहिए जिम? जानें वजह नहीं तो पड़ सकता है पछताना

ग्रहों की शांति के लिए करें इसका दान
महाशिवरात्रि के खास मौके पर शिवलिंग पर तिल चढ़ाने के साथ ही इसका दान करना भी बेहद लाभकारी होता है। तिल को शिवलिंग पर चढ़ाने से पितृ दोष दूर होता है और इसके दान से ग्रह दोष दूर होता है और सभी ग्रह शांत होते हैं। ग्रहों से शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। साथ ही रुका हुआ काम बनने लगता है।

Advertisement

घर में होगा धन का आगमन
इस खास दिन अगर आप वस्त्रों का दान करते हैं, तो आपके जीवन में खुशहाली आने लगती है और घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है। साथ ही घर में धन का आगमन होने लगता है। वहीं जो लोग कर्ज में डूबे होते हैं उन्हें इससे मुक्ति मिलती है। 

यह भी पढ़ें… Astrology: घर की इस दिशा को माना जाता है राहु-केतु का स्थान, भूलकर भी नहीं रखना चाहिए ये सामान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 20 February 2024 at 17:50 IST