अपडेटेड 21 February 2024 at 10:54 IST

Magh Purnima 2024: कब है माघ पूर्णिमा? जानिए तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Magh Purnima 2024: फरवरी में माघ पूर्णिमा इस दिन मनाई जाएगी। साथ ही यहां जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है।

Follow : Google News Icon  
Magh Purnima 2024
माघ पूर्णिमा | Image: Pexels

Magh Purnima 2024: हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को बेहद खास माना जाता है। माघ महीने में आने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है।  इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इतना ही नहीं माघ पूर्णिमा के मौके पर स्नान-दान किए जाने की परंपरा है।

शास्त्रों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान का कार्य किया जाता है। कहते हैं कि इस दिन दान करने से कई गुना फल मिलता है। साथ ही माघ पूर्णिमा के दिन आप भक्ति भाव से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा कर उनका आशीर्वाद भी पा सकते हैं।

इस दिन है माघ पूर्णिमा

पंचाग के अनुसार, माघ पूर्णिमा तिथि 23 फरवरी 2024 को दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 24 फरवरी को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को मनाई जाएगी।

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

24 फरवरी के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से सुबह 6 बजकर 02 मिनट तक का है। यानी कि आप इस बीच स्नान करने के बाद दान का कार्य कर सकते हैं।

Advertisement

माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान का महत्व

माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार, माघ माह में देवता धरती पर आते हैं, इसलिए माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करना बेहद शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार जो साधक माघ माह की पूर्णिमा तिथि को व्रत कर गंगा नदी में स्नान करने के बाद पूजा और दान का कार्य करते हैं उन पर भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही उनकी हर मनोकामना पूरी होती है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

ये भी पढ़ें : Pradosh Vrat 2024: फरवरी का दूसरा प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 February 2024 at 08:27 IST