अपडेटेड 24 February 2024 at 11:59 IST
Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा आज, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि
Magh Purnima 2024: आज माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इसकी सही पूजा विधि क्या है?
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Magh Purnima 2024: हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को बेहद खास माना जाता है। माघ महीने में आने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा (Maghi Purnima) भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और गंगा मैया की पूजा करने के साथ-साथ स्नान-दान किए जाने की परंपरा है।
शास्त्रों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने के बाद दान का कार्य किया जाता है। कहते हैं कि इस दिन दान करने से कई गुना फल मिलता है। साथ ही माघ पूर्णिमा के दिन आप भक्ति भाव से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा कर उनका आशीर्वाद भी पा सकते हैं।
कब तक रहेगी माघ पूर्णिमा तिथि
पंचाग के अनुसार, माघ पूर्णिमा तिथि 23 फरवरी 2024 को दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 24 फरवरी को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी।
स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
24 फरवरी के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से सुबह 6 बजकर 02 मिनट तक का है। यानी कि आप इस बीच स्नान करने के बाद दान का कार्य कर सकते हैं।
Advertisement
माघी पूर्णिमा की पूजन विधि
- माघ पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा स्नान करें।
- इसके बाद भगवान विष्णु और गंगा मैया की विधि पूर्वक पूजा करें।
- भगवान का जलाभिषेक कंकू, अबीर, गुलाल, सिंदूर, हल्दी, पंचामृत आदि चीजें मिलाकर करें।
- पूजा करते समय 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- इसके बाद पितरों का श्राद्ध करें। इससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- पूजा और पितरों के श्राद्ध के बाद गरीबों को भोजन, वस्त्र, तिल, कंबल, कपास, गुड, घी, मोदक, जूते, फल, अन्न आदि चीजों का दान करें। तभी आपको इस पूजा का पूरा फल मिलेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 24 February 2024 at 06:50 IST