अपडेटेड 24 February 2024 at 11:15 IST

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर इन बातों का रखें खास ध्यान, न करें ये गलती; तभी मिलेगा पूजा का फल

Magh Purnima: आज माघ पूर्णिमा के मौके पर आपको कुछ चीजें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Vastu Tips
माघ पूर्णिमा 2024 | Image: Pixabay

Magh Purnima 2024: आज यानी शनिवार, 24 फरवरी 2024 को माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है। माघ में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने के बाद दान करने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

माघ पूर्णिमा के दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, गंगा मैया और चांद की पूजा भी की जाती है। ऐसे में पूजा करते समय हमें कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। अगर माघ पूर्णिमा के दिन पूजा करते समय जरा सी भी चूक होती है तो पूजा का पूरा फल साधक को नहीं मिल पाता है। इसलिए आपको जान लेना चाहिए कि पूजा करते समय आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

माघ पूर्णिमा पर क्या करें (Magh Purnima Par Kya Karein)

  • माघ पूर्णिमा पर गंगाजल स्नान जरूर करें।
  • इसके बाद ही विष्णु जी की पूजा करें।
  • इस दिन परिवार के साथ घर में सत्यनारायण भगवान की कथा जरूर सुनें।
  • माघ पूर्णिमा के मौके पर चावल, सफेद कपड़े, सफेद फूल, दूध, शक्कर, खीर,मोती, चांदी के सिक्के, चांदी आदि का दान करें।
  • माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के बाद चांदी के लोटे से चांद को दूध और जल का अर्घ्य अर्पित करें।
  • आज के दिन 'ऊँ सों सोमाय नम:' मंत्र का जाप 108 बार करें।
  • माघ पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • पूर्णिमा पर श्रीरामचरित मानस, श्रीमद् भागवत कथा, विष्णु पुराण, शिव पुराण आदि जैसे पवित्र ग्रंथों का पाठ करें।

माघ पूर्णिमा पर क्या न करें (Magh Purnima Par Kya Na Karein)

  • माघ पूर्णिमा पर भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज आदि का सेवन न करें।
  • आज घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा जरूर करें।
  • आज के दिन घर की महिलाओं का अपमान बिल्कुल न करें। ऐसा करना आपको दुख-परेशानी की ओर ले जा सकता है।
  • माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग के भूलकर भी न पहनें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • पूर्णिमा के दिन बाल और नाखूनों को काटना या दाढ़ी बनवाना अशुभ माना जाता है। इससे पितृ नाराज हो सकते हैं, इसलिए ऐसा भूलकर भी न करें।
  • आज के दिन किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा न करें। न ही किसी से अपशब्द बोलें।

ये भी पढ़ें: Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा आज, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 24 February 2024 at 07:20 IST