अपडेटेड 22 February 2024 at 15:15 IST

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम, तभी मिलेगा इस दिन का पूरा फल

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन आपको कुछ काम करने से परहेज करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Magh Purnima 2024
माघ पूर्णिमा 2024 | Image: Pexels

Magh Purnima 2024: हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को बेहद खास होती है। माघ पूर्णिमा माघ महीने में पड़ती है इसलिए इसे माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है।  इस दिन स्नान-दान किए जाने की परंपरा है। इतना ही नहीं, मुख्य रूप से इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

वहीं, इस साल 24 फरवरी के दिन माघ पूर्णिमा पड़ रही है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान का कार्य किया जाता है। कहते हैं कि इस दिन दान करने से कई गुना फल मिलता है। हालांकि, इस दिन कुछ कामों को करने की सख्त मनाही होती है।

माघ पूर्णिमा के दिन कुछ कामों को करने से परहेज करना चाहिए। वरना इस दिन की पूजा को पूरी तरह से सफल नहीं माना जाता है। ऐसे में आपको जान लेना चाहिए कि माघ पूर्णिमा के दिन आपको कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

माघ पूर्णिमा के दिन न करें ये काम

तामसिक भोजन

Advertisement

माघ पूर्णिमा के दिन ही नहीं बल्कि पूरे माघ महीने में तामसिक भोजन ना करना ही सही माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन तामसिक भोजन खाना अशुभ होता है। इसलिए इससे परहेज जरूर करें।

गुस्सा करना

Advertisement

माघ पूर्णिमा के दिन मन को बेहद शांत रखना चाहिए। इस दिन गुस्सा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

काले कपड़े न पहनें

माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े बिल्कुन नहीं पहनने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करना आपके जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

बाल-नाखून काटना

माघ पूर्णिमा के मौके पर बाल और नाखूनों को बिल्कुल नहीं काटना चाहिए। वहीं, पुरुषों को दिन दाढ़ी भी नहीं बनवानी चाहिए।

न करें अपमान

इस दिन भूलकर भी किसी व्यक्ति को अपमानित करके उसे छोटा महसूस न कराएं। इस नियम की अनदेखी आप पर भारी पड़ सकती है। 

ये भी पढ़ें : Guruwar Upay: गुरुवार के दिन गलती से भी घर न लाएं ये चीजें, होगी आर्थिक तंगी; बिगड़ जाएंगे सारे काम!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 February 2024 at 07:24 IST