अपडेटेड 21 January 2026 at 21:10 IST

Maa Saraswati Puja Vidhi 2026: बसंत पंचमी के दिन इस विधि से करें मां सरस्वती की पूजा, जानें सामग्री और महत्व

Maa Saraswati Puja Vidhi 2026: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन किस विधि मां सरस्वती की पूजा करें और सामग्री क्या है? आइए जानते हैं।

Maa Saraswati Puja Vidhi 2026
Maa Saraswati Puja Vidhi 2026 | Image: Freepik

Maa Saraswati Puja Vidhi 2026: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। वर्ष 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन को 'श्री पंचमी' के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के मुख से देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। अब ऐसे में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के लिए सामग्री क्या है और किस विधि से पूजा करनी है और पूजा का महत्व क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मां सरस्वती की पूजा के लिए सामग्री क्या है? 

  • मूर्ति या चित्र
  • वस्त्र
  • पुष्प
  • नैवेद्य 
  • गंगाजल, अक्षत , रोली, चंदन, धूप, दीप, घी, और माचिस
  • विद्या सामग्री

मां सरस्वती की पूजा किस विधि से करें? 

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले रंग के वस्त्र धारण करें। पूजा घर की सफाई कर एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं।
  • चौकी पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करें। साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमा भी रखें, क्योंकि किसी भी शुभ कार्य में उनकी पूजा सर्वप्रथम होती है।
  • यदि संभव हो, तो एक कलश में जल भरकर उस पर आम के पत्ते और नारियल रखकर स्थापित करें।
  • देवी को गंगाजल से प्रतीकात्मक स्नान कराएं। उन्हें पीले फूल, माला और चंदन अर्पित करें।
  • मां सरस्वती ज्ञान की देवी हैं, इसलिए इसलिए अपनी पुस्तकें, कलम या संगीत के वाद्य यंत्रों को मां के चरणों में रखें और उनकी भी पूजा करें।
  • पूजा के दौरान मां सरस्वती के मंत्रों का जाप जरूर करें। 
    ऊं ऐं सरस्वत्यै नमः
  • धूप-दीप जलाकर मां की आरती करें और उन्हें पीले रंग की मिठाइयों का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ें - Mangal Gochar 2026: 24 जनवरी को मंगल करने जा रहे हैं अभिजीत नक्षत्र में गोचर, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल; चमकेगा भाग्य 

मां सरस्वती की पूजा का महत्व 

इस दिन से प्रकृति में वसंत ऋतु का संचार होता है, जो नव-जीवन और उल्लास का प्रतीक है। ये दिन इतना शुभ माना जाता है कि इस दिन बिना किसी मुहूर्त के आप कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते हैं। इस दिन मां की पूजा करने से सभी कार्य में सफलता मिलती है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 21 January 2026 at 21:10 IST