Maa Santoshi Mantra: मां संतोषी की पूजा करते समय जरूर करें इन मंत्रों का जाप, तभी मनोकामना होगी पूरी

Santoshi Mata Mantra: अगर आप मां संतोषी का व्रत या पूजा करने जा रहे हैं तो आपको उनके इन विशेष मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

Maa Santoshi
संतोषी माता | Image: shutterstock

Santoshi Mata Mantra: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। इस दिन मां संतोषी की पूजा और व्रत किए जाने का प्रावधान है। कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति शुक्रवार के दिन माता संतोषी की पूजा पूरे विधि-विधान से करता है तो माता उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं।

माना जाता है कि माता संतोषी की पूजा करते समय उन्हें कुछ विशेष चीजें अर्पित करने के साथ-साथ उनके कुछ खास मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। इन मंत्रों के जाप से माता आपकी विनती तो सुनती ही हैं साथ ही आपकी हर दुख-परेशानी का नाश भी करती हैं।

ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपको माता संतोषी की पूजा या व्रत करने का पूरा लाभ मिले तो आपको उनकी पूजा करते समय इन विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं मां संतोषी के इन विशेष मंत्रों के बारे में।

जरूर करें संतोषी माता के इन मंत्रों का जाप

ॐ श्री संतोषी महामाया गजानंदम दायिनी

Advertisement

शुक्रवार प्रिये देवी नारायणी नमोस्तुते!

संतोषी माँ महामंत्र

  • जय माँ संतोषिये देवी नमो नमः
  • श्री संतोषी देव्व्ये नमः
  • ॐ श्री गजोदेवोपुत्रिया नमः
  • ॐ सर्वनिवार्नाये देविभुता नमः
  • ॐ संतोषी महादेव्व्ये नमः
  • ॐ सर्वकाम फलप्रदाय नमः
  • ॐ ललिताये नमः

ऐसे करें संतोषी माता की पूजा

  • शुक्रवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • अब मां संतोषी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
  • अब घर में किसी साफ जगह पर पूजा की एक चौकी स्थापित करें।
  • चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां संतोषी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
  • इस दिन आपको मिट्टी या तांबे के कलश की स्थापना भी करनी है।
  • अब माता संतोषी को फूल, माला, सिंदूर, अक्षत आदि अर्पित करें।
  • भोग में मां को भिगोए हुए चने की दाल और गुड़, केला आदि चढ़ाएं।
  • माता संतोषी के सामने घी का दीपक जलाकर अगरबत्ती भी जलाएं।
  • अब माता संतोषी की व्रत कथा, चालीसा, मंत्र आदि का पाठ करके आखिर में माता की आरती पढ़ें।
  • मां को चढ़ाया गया चने की दाल और गुड़ का प्रसाद सभी लोगों में बांटें। 
     

ये भी पढ़ें : Shaitaan Teaser: अजय देवगन की 'शैतान' का खौफनाक टीजर रिलीज, खुद शेयर कर लिखा- ‘एक खेल है, खेलोगे?’

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड