अपडेटेड 3 May 2024 at 09:34 IST

Shukrawar Ka Vrat: करना है संतोषी माता या वैभवलक्ष्मी को प्रसन्न? तो नोट कर लें ये पूजन विधि

Shukrawar Ka Vrat: मां संतोषी या देवी वैभवलक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन इस विधि के साथ दोनों देवियों की पूजा करनी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Maa Lakshmi
मां संतोषी और देवी वैभवलक्ष्मी की पूजा विधि | Image: Unsplash

Maa Santoshi aur Vaibhavalakshmi Ki Puja Vidhi: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। जैसे मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा की जाती है उसी तरह से गुरुवार को भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। इसी प्रकार शुक्रवार के दिन मां संतोषी और देवी वैभवलक्ष्मी की पूजा की जाती है।

कई लोग मां संतोषी और वैभव की देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत करते हैं। मान्यता है कि अगर आप शुक्रवार के दिन माता संतोषी और देवी महालक्ष्मी की पूजा करते हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है, साथ ही कभी धन की कमी नहीं होती है।

ऐसे में अगर आपके घर में सुख-शांति की कमी है तो आप शुक्रवार के दिन मां संतोषी और माता वैभवलक्ष्मी का व्रत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप किस विधि के साथ मां संतोषी और देवी वैभवलक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं।

मां संतोषी के व्रत की पूजन-विधि (Maa Santoshi Ki Puja Vidhi)

  • शुक्रवार को सुबह उठकर स्नान करें।
  • घर को अच्छी तरह से साफ करें।
  • गंगाजल से पूजा घर को साफ कर माता संतोषी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • पूजा से जुड़ी सभी सामग्री को इकट्ठा करें।
  • मंदिर में एक कलश में जल भरकर स्थापित करें।
  • जल से भरे कलश के ऊपर गुड़ और चने से भरा दूसरा पात्र रखें।
  • अब अगरबत्ती और दीपक जलाकर मां की पूजा करें और कथा सुनें।
  • कथा के बाद मां संतोषी की आरती करें।
  • आखिर में चने और गुड़ के प्रसाद को बांटें परिवार के सभी सदस्यों में बांटें।

देवी वैभवलक्ष्मी के व्रत की पूजन-विधि (Maa Vaibhavalakshmi Ki Puja Vidhi)

  • शुक्रवार को विवाहित महिलाएं सुबह उठकर स्नान करें।
  • इसके बाद लाल वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद मंदिर को साफ कर वैभवलक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सफेद या लाल रंग के फूल चढ़ाएं।
  • माता की तस्वीर या मूर्ति पर सफेद या लाल रंग का चंदन लगाकर मां की पूजा करें।
  • चावल और दूध से खीर तैयार कर मां को भोग लगाएं।
  • मां वैभवलक्ष्मी की कथा का श्रवण करें।
  • पूजा संपन्न करने के बाद प्रसाद को सभी लोगों में बांटें।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन; पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 3 May 2024 at 07:28 IST