अपडेटेड 14 June 2024 at 10:14 IST

Maa Lakshmi: शाम के वक्त इस समय घर-घर आती हैं मां लक्ष्मी, न करें ये काम; वरना नहीं मिलेगा आशीर्वाद

Maa Lakshmi Blessing Upay: धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए आपको उनके पृथ्वी भ्रमण समय नोट कर लेना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Maa Lakshmi
मां लक्ष्मी | Image: Unsplash

Maa Lakshmi: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का स्थान बेहद खास है। मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है। सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा किए जाने का विधान है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन पूरे विधि-विधान से माता की पूजा कर उनके नाम का उपावस करता है देवी उस पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

इतना ही नहीं, अगर कोई व्यक्ति किसी तरह की आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो उसे शुक्रवार के दिन शाम के समय माता लक्ष्मी के आगमन के दौरान उनकी विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद साधक और उसके परिवार पर हमेशा बना रहता है और घर में सुख-समृद्धि हमेशा रहती है। चलिए जान लेते हैं कि मां लक्ष्मी शाम को किस समय भ्रमण पर निकलती हैं।

मां लक्ष्मी के पृथ्वी भ्रमण का समय

मां लक्ष्मी शुक्रवार ही नहीं बल्कि सप्ताह के हर दिन धरती पर भ्रमण के लिए निकलती हैं। माना जाता है कि इस समय मां की दृष्टि जिस घर पर पड़ती है उस घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। ऐसे में शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी शाम के समय करीब 07 बजे से 09 बजे तक पृथ्वी भ्रमण पर निकलती हैं। यह वह समय है जब धन की देवी कुछ विशेष घरों में ही प्रवेश करती हैं।

ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि देवी लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा, तभी देवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि वह कौन से काम हैं जो आपको बिल्कुल नहीं करने चाहिए, वरना आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

Advertisement

शाम के समय भूलकर भी न करें ये काम

  • शाम के समय घर में हर तरफ रौशनी होनी चाहिए। माना जाता है कि अंधेरे युक्त स्थानों पर मां लक्ष्मी बिल्कुल नहीं आती है।
  • मां लक्ष्मी के भ्रमण या शाम के समय तुलसी के पौधे को भूलकर भी हाथ नहीं लगाना चाहिए। इससे देवी नाराज हो सकती हैं।
  • सूर्यास्त के बाद भूलकर भी घर में झाड़ू या घर की साफ सफाई न करें। इससे घर आई हुई लक्ष्मी वापस लौट जाती हैं।
  • शाम की पूजा जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो देवी की कृपा दृष्टि आपको कभी नहीं मिल सकती है।
  • इस समय किसी भी प्रकार का पैसों से जुड़ा लेन-देन बिल्कुल न करें। वरना ये आप पर भारी पड़ सकता है।
  • शाम के समय मन को शांत रखें और किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करें। इससे देवी रुष्ट होकर घर से जा सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव, टंकी फुल करने से पहले जान लें लेटेस्ट रेट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 14 June 2024 at 08:56 IST