अपडेटेड 15 March 2024 at 08:11 IST

Maa Laxmi Upay: शाम को इस समय घर आती हैं धन की देवी मां लक्ष्मी, इन लोगों को नहीं मिलता आशीर्वाद

Maa Lakshmi Blessing Upay: अगर आप चाहते हैं कि देवी लक्ष्मी का प्रवेश आपके घर में हो तो आपको उनके भ्रमण का समय नोट कर लेना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Maa Lakshmi
मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न | Image: Pixabay

Maa Lakshmi: हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा किए जाने का विधान है। मां लक्ष्मी को धन की देवी का रूप माना जाता है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन माता की पूजा कर उनके नाम का उपावस करता है देवी उस पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

वहीं, अगर आप किसी तरह की आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो आपको शुक्रवार के दिन शाम के समय माता लक्ष्मी के आगमन के दौरान उनकी विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद साधक और उसके परिवार पर हमेशा बना रहता है। चलिए जान लेते हैं कि मां लक्ष्मी शाम को किस समय भ्रमण पर निकलती हैं।

मां लक्ष्मी के पृथ्वी भ्रमण का समय

सनातन धर्म में धन की देवी के स्वरूप वाली मां लक्ष्मी शुक्रवार समेत हर दिन धरती पर भ्रमण के लिए निकलती हैं। माना जाता है कि इस समय मां की दृष्टि जिस घर पर पड़ती है उस घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। वहीं, शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी शाम के समय करीब 07 बजे से 09 बजे तक पृथ्वी भ्रमण पर निकलती हैं।

इस समय माता कुछ विशेष घरों में भी प्रवेश करती हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि देवी लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा, तभी देवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि वह कौन से काम है जो आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए, वरना आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

Advertisement

शाम के समय न करें ये काम

  • मां लक्ष्मी के भ्रमण या शाम के समय तुलसी के पौधे को भूलकर भी हाथ नहीं लगाना चाहिए। इससे देवी नाराज हो सकती हैं।
  • सूर्यास्त के बाद भूलकर भी घर में झाड़ू या घर की साफ सफाई न करें। इससे घर आई हुई लक्ष्मी वापस लौट जाती हैं।
  • शाम के समय घर में हर तरफ रौशनी होनी चाहिए। माना जाता है कि अंधेरे युक्त स्थानों पर मां लक्ष्मी बिल्कुल नहीं आती है।
  • शाम की पूजा जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो देवी की कृपा दृष्टि आपको कभी नहीं मिल सकती है।
  • शाम के समय मन को शांत रखें और किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करें। इससे देवी रुष्ट होकर घर से जा सकती हैं।
  • इस समय किसी भी प्रकार का पैसों से जुड़ा लेन-देन बिल्कुल न करें। वरना ये आप पर भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, क्या कहते हैं इन राशियों के सितारे, जानिए आज का राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 15 March 2024 at 06:46 IST