अपडेटेड 29 March 2024 at 07:30 IST
मां लक्ष्मी को खुश कर देंगे ये आसान उपाय, शुक्रवार को करने से मिलेगा माता का आशीर्वाद; होगा धन लाभ
Maa Lakshmi: अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Maa Lakshmi Ji Ke Upay: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष रूप से शुक्रवार का दिन समर्पित किया गया है। जो लोग आस्था भाव से शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना और व्रत करते हैं उन पर हमेशा माता की कृपा बनी रहती है।
इतना ही नहीं अगर आप किसी प्रकार के आर्थिक संकट या पारिवारिक कलह-क्लेश से गुजर रहे हैं तो आपको शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ कुछ उपाय भी जरूर करने चाहिए। इन उपायों को करने से आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। तो आइए जान लेते हैं मां लक्ष्मी को खुश करने वाले इन उपायों के बारे में।
मां लक्ष्मी को खुश करने के उपाय (Maa Lakshmi Ji Ke Upay)
- धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना है तो आपको शुक्रवार के दिन देवी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। इससे आपकी हर परेशानी का नाश होगा।
- माता लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए किसी भी शुभ काम पर जाने से पहले मीठा दही खाकर जरूर निकले। इससे आपके सारे काम बन जाएंगे।
- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको शुक्रवार के दिन स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनने के बाद श्रीयंत्र और मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ श्री सूक्त का पाठ करें।
- काम में आ रही रुकावटों को खत्म करने के लिए शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी डालना बिल्कुल न भूलें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
- शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा आदि चीजें जरूर अर्पित करें। इससे देवी का आशीर्वाद सदैव आप और आपके परिवार पर बना रहेगा।
- शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से आपकी सारी परेशानी दूर होगी और आपको धन लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों पर पड़ सकता है भारी, क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें राशिफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 29 March 2024 at 07:05 IST