अपडेटेड 24 May 2024 at 07:34 IST
करना है मां लक्ष्मी को प्रसन्न? पूजा के दौरान देवी को लगाएं इन चीजों का भोग, हर मनोकामना होगी पूरी
Maa Lakshmi Bhog: धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Maa Lakshmi Favorite Bhog: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन जो व्यक्ति पूरे विधि विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करता है उस पर माता की कृपा हमेशा बनी रहती है।
हालांकि मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए आप उनकी पूजा करने के साथ-साथ उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग भी लगा सकते हैं। कहते हैं मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से वह अति प्रसन्न हो जाती हैं और अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
मां लक्ष्मी के प्रिय भोग (Ma Lakshmi Favorite Bhog)
खीर
मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भी भोग लगाया जा सकता है। ये सफेद होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी होती है। ऐसे में मां लक्ष्मी इस भोग से अति प्रसन्न हो जाएंगी।
Advertisement
बताशे
देवी लक्ष्मी की पूजा में बताशे का विशेष महत्व होता है। ये सफेद रंग का भी है और मां लक्ष्मी को अति प्रिय भी है। इसलिए शुक्रवार की पूजा में माता को बताशे के भोग जरूर लगाएं।
Advertisement
मिश्री
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय आप उन्हें मिश्री का भोग भी लगा सकते हैं। इस भोग से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं। दरअसल, माता को सफेद रंग की चीजें बेहद प्रिय है। ऐसे में आप मां को मिश्री समेत अन्य कई सफेद चीजों का भोग लगा सकते हैं।
हलवा
मां लक्ष्मी को आप सूजी, आटे, गाजर या मूंग की दाल के हलवे का भोग भी लगा सकते हैं। इसे आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि इसे बनाते समय आपको शुद्ध देसी घी का ही इस्तेमाल करना है।
पीले रंग की मिठाई
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें शुक्रवार के दिन पीले रंग की मिठाईयों का भोग भी लगा सकते हैं। जिनमें पीले लड्डू, पीला हलवा, राजभोग आदि शामिल हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 24 May 2024 at 07:16 IST